{"_id":"6af5292b033168e87702ddaa","slug":"indian-american-congresswoman-pramila-jayapal-pledges-pete-hegseth-impeachment-next-year-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पीट हेगसेथ पर फिर लटकी महाभियोग की तलवार? प्रमिला जयपाल बोलीं- अगले साल लाएंगे प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: पीट हेगसेथ पर फिर लटकी महाभियोग की तलवार? प्रमिला जयपाल बोलीं- अगले साल लाएंगे प्रस्ताव
Thu, 12 Nov 2026 08:24 AM IST
अमन मौर्या
आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका
आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका
Published by: अमन मौर्या
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:24 AM IST
सार
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ अगले साल महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व और नीतियों पर भी खुलकर अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ अगले साल महाभियोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज को भी स्पष्ट संदेश दिया कि नई कांग्रेस के गठन के बाद उनके पास अपने नेतृत्व का प्रभाव साबित करने के लिए बहुत कम समय होगा।
वॉशिंगटन की डेमोक्रेट सांसद जयपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''रिपब्लिकन सांसदों ने मंगलवार रात प्रक्रियागत कदम उठाकर हेगसेथ के महाभियोग को रोक दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह जवाबदेही से बच गए हैं। हम अगले साल उनके खिलाफ महाभियोग लाएंगे।''
ये भी पढ़ें: US-रूस और चीन की बैठक: क्या ट्रंप-जिनपिंग से मुलाकात को राजी हैं पुतिन? रूबियो-वांग यी की बातचीत में बनी योजना
विज्ञापन
जयपाल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उन्होंने डेमोक्रेटिक नेता जेफ्रीज को लेकर अपनी पिछली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होंने शुक्रवार को 'टॉकिंग पॉइंट्स मेमो' को दिए साक्षात्कार में कहा था कि जेफ्रीज के पास अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता साबित करने के लिए 'अपेक्षाकृत कम समय' होगा। यह साक्षात्कार मंगलवार को प्रकाशित हुआ।
बुधवार को उन्होंने स्पष्ट किया, "शॉर्ट रोप" कहने का मेरा आशय कार्रवाई के लिए सीमित समय से था। मेरे शब्दों को अमेरिका में अश्वेत समुदाय के खिलाफ लिंचिंग और नस्लीय हिंसा के भयावह इतिहास से जोड़कर पेश करना बेहद आपत्तिजनक है। मैंने नस्लीय हिंसा और उसके प्रतीकों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की।"
जयपाल ने कहा कि पिछले सप्ताह मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करने वाले मतदाताओं की नाराजगी और अपेक्षाओं का जवाब पार्टी को ठोस नीतियों के जरिए देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील नेताओं को डेमोक्रेटिक संसदीय समूह के भीतर बदलाव की ताकत बनना चाहिए।
उन्होंने जेफ्रीज की तुलना सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर से करते हुए कहा कि शूमर को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने सरकारी कामकाज बंद होने की स्थिति से निपटने और आव्रजन प्रवर्तन के लिए धन मुहैया कराने के रिपब्लिकन प्रयासों का विरोध करने के मामले में जेफ्रीज के रुख की सराहना की। जयपाल ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अपने राजनीतिक मंच का इस्तेमाल व्यापक बदलावों को आगे बढ़ाने पर है।
उनकी प्राथमिकताओं में सभी नागरिकों के लिए मेडिकेयर, चुनावी चंदे में सुधार, सांसदों के शेयर कारोबार पर प्रतिबंध, ईरान युद्ध समाप्त करना, मतदान अधिकारों की रक्षा और मेडिकेड में की गई कटौतियों को वापस लेना शामिल है। इसके अलावा, वह श्रमिकों के सामूहिक सौदेबाजी के अधिकारों के विस्तार और उचित जीवनयापन योग्य न्यूनतम वेतन से जुड़े कानूनों की भी समर्थक हैं।
आव्रजन नीति पर जयपाल ने कहा कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तारियां करने के लिए न्यायिक वारंट अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने पहले से स्वीकृत आईसीई फंडिंग के कुछ हिस्से को स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की देखभाल पर खर्च करने की संभावनाएं तलाशने की भी वकालत की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन समझौते की संभावनाओं से जुड़ी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि यदि ट्रंप वास्तव में मानवीय आव्रजन सुधारों पर डेमोक्रेट के साथ काम करना चाहते हैं तो वह उनके हस्ताक्षर का इंतजार करेंगी।
हालांकि, ट्रंप के खिलाफ तीसरी बार महाभियोग लाने के सवाल पर जयपाल ने सावधानी बरतने की बात कही। उनका कहना था कि ऐसी प्रक्रिया तभी शुरू की जानी चाहिए जब सीनेट में राष्ट्रपति को दोषी ठहराए जाने की वास्तविक संभावना हो। उन्होंने कहा, "बिना दोषसिद्धि के तीसरा महाभियोग राष्ट्रपति को जवाबदेह ठहराने के डेमोक्रेटिक दावे को कमजोर कर सकता है।"
उन्होंने सुझाव दिया कि डेमोक्रेटिक नियंत्रण वाली संसदीय समितियों को कतर से जुड़े एक विमान और ट्रंप के जेफ्री एपस्टीन से संबंधों सहित विभिन्न मामलों की जांच करनी चाहिए। उनके अनुसार, ऐसी जांच भविष्य में संभावित महाभियोग की रूपरेखा तैयार करने में मदद कर सकती है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका: ब्रिटेन में एयरबेस उड़ाने की थी साजिश, ईरान समर्थित नेटवर्क के तीन लोगों पर शिकंजा; और क्या हैं आरोप
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार को 211 के मुकाबले 204 मतों से हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को न्यायपालिका समिति के पास भेजने का फैसला किया था। इस प्रक्रियागत फैसले के कारण ईरान युद्ध से जुड़े आठ आरोपों वाले प्रस्ताव पर तत्काल सदन में मतदान नहीं हो सका। रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने इस प्रस्ताव पर विचार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया था। भारतीय मूल के सभी छह अमेरिकी सांसदों ने प्रस्ताव को समिति के पास भेजने के पक्ष में हुए मतदान का विरोध किया।
जयपाल वॉशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं और प्रतिनिधि सभा की आव्रजन अखंडता, सुरक्षा एवं प्रवर्तन संबंधी न्यायपालिका उपसमिति में शीर्ष डेमोक्रेट हैं। वह कांग्रेसनल प्रोग्रेसिव कॉकस की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। नई अमेरिकी कांग्रेस का सत्र तीन जनवरी से शुरू होगा।