फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration cancels permits of 9 lakh immigrants in USA, orders them to leave country immediately

US: अमेरिका ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश; बाइडन प्रशासन ने दी थी ये राहत

Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने 6,00,000 वेनेजुएलावासियों और लगभग 5,00,00 हैतीवासियों के लिए अस्थायी संरक्षित दर्जे (टीपीएस) को समाप्त करने की भी घोषणा की है। हालांकि एक संघीय न्यायाधीश ने अस्थायी रूप से इसे रोक दिया है, जिसमें लगभग 3,50,000 वेनेजुएलावासी शामिल हैं, जिनका सोमवार को ही टीपीएस दर्जा खत्म होना था।

विज्ञापन
Trump administration cancels permits of 9 lakh immigrants in USA, orders them to leave country immediately
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक साथ नौ लाख प्रवासियों को बड़ा झटका दिया है। बाइडन प्रशासन के समय शुरू की गई सीबीपी वन एप नीति के तहत ये प्रवासी अमेरिका आए थे। ट्रंप प्रशासन ने इस नीति को पलटते हुए इन प्रवासियों के लीगल परमिट रद्द कर दिया है और इनसे तत्काल अमेरिका छोड़कर जाने को कहा गया है। इसमें किसी भारतीय के शामिल होने की अब तक कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


जनवरी 2023 से पिछले साल दिसंबर तक सीबीपी वन एप का उपयोग करके मेक्सिको की सीमा से 936,500 लोग अमेरिका में घुसे थे। इन्हें पैरोल नामक राष्ट्रपति के अधिकार के तहत काम करने के अधिकार के साथ दो साल तक अमेरिका में रहने की अनुमति मिली थी। ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिकी लोगों और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अब इन पैरोल को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि सीबीपी वन एप के जरिये अमेरिका में आए लोगों को परमिट रद्द करने की सूचना ईमेल के जरिये भेजी जा रही है, लेकिन इस तरह के कितने लोग इसके बारे में जानकारी नहीं दी। इन सभी लोगों को खुद से ही अमेरिका छोड़कर चले जाने को कहा गया है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने पिछले साल के अंत में अमेरिका में प्रवेश करने वाले एक होंडुरन परिवार को भेजे नोटिस में लिखा, अब समय आ गया है कि आप संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़ दें। कुछ लोगों ने संबंधित ईमेल सोशल मीडिया पर साझा भी किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही नए प्रवासियों के लिए सीबीपी वन एप नीति को समाप्त कर दिया, जिससे हजारों लोग मेक्सिको में फंस गए, जिनके पास फरवरी के आरंभ तक इस योजना के तहत परमिट मिलने के लिए अधिकारियों से मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- US China Tariff Row: चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब

ट्रंप ने बाइडन की कई नीतियां खत्म की

ट्रंप ने बाइडन की कई नीतियों को पलटते हुए उनसे लाभान्वित होने वाले लोगों के अमेरिका में रहने के अधिकार को खत्म कर दिया। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने सोमवार को कहा कि बाइडन ने 1952 में गठन के बाद से पैरोल के अधिकार का सबसे अधिक उपयोग करके अमेरिका को इतिहास के सबसे खराब सीमा संकट की तरफ बढ़ा दिया है। विभाग ने पिछले महीने कहा था कि वह एक दूसरे तरह के पैरोल को भी रद्द कर रहा, जिसके जरिये क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला से 5.32 लाख लोग अपने खर्चे पर अमेरिका आए थे। इसकी समय सीमा 24 अप्रैल को खत्म हो रही है।

11 प्रवासियों का अस्थायी संरक्षित दर्जा खत्म किया

ट्रंप प्रशासन ने 6,00,000 वेनेजुएलावासियों और लगभग 5,00,00 हैतीवासियों के लिए अस्थायी संरक्षित दर्जे (टीपीएस) को समाप्त करने की भी घोषणा की है। हालांकि एक संघीय न्यायाधीश ने अस्थायी रूप से इसे रोक दिया है, जिसमें लगभग 3,50,000 वेनेजुएलावासी शामिल हैं, जिनका सोमवार को ही टीपीएस दर्जा खत्म होना था। टीपीएस उन लोगों को 18 महीने के लिए दिया जाता है जो पहले से ही अमेरिका में हैं और जिनके देश प्राकृतिक आपदा या नागरिक संघर्ष के कारण वापसी के लिए असुरक्षित माने जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- US: 'पहले ही फल देने लगी राष्ट्रपति की योजना', सीनेट में ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि ने किया टैरिफ नीति का बचाव  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed