{"_id":"5ea150cc8ebc3e909664f97f","slug":"us-repatriates-over-4-000-americans-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारत से चार हजार अमेरिकी नागरिकों को वापस बुलाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने भारत से चार हजार अमेरिकी नागरिकों को वापस बुलाया
Thu, 23 Apr 2020 02:37 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने अब तक भारत से 4,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को वापस बुला लिया है और अभी भारत से लगभग 6,000 से अधिक लोगों को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग ने अब तक 687 उड़ानों में 122 देशों से 65,000 अमेरिकी नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस बुलाया है। इसमें पाकिस्तान से बुलाए गए 1,000 से अधिक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
वाणिज्य मामलों के प्रधान उप सहायक सचिव आयन ब्राउनली ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत से हमने पहले ही 4,000 से अधिक नागरिकों को बुलवा लिया है। हम अभी चार और उड़ानें संचालित करने वाले हैं। ब्राउनली ने कहा कि आने वाले दिनों में 6,000 अमेरिकी नागरिकों को भारत से वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन