फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US relaxes travel advisory for India urges citizens to take precautions

कोविड-19: अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा संबंधी सिफारिशों में दी ढील, सावधानी बरतने का किया आग्रह

Tue, 20 Jul 2021 09:29 AM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 20 Jul 2021 09:29 AM IST
सार

अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में ढील देते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
US relaxes travel advisory for India urges citizens to take precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी को देखते हुए अमेरिका ने देश की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श में सुधार किया है। इसके तहत यात्रा परामर्श को उच्चतम ‘स्तर चार’ से कम करके ‘स्तर तीन’ कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी प्रशासन ने अपने उन नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, जो भारत की यात्रा करना चाहते हैं। बता दें, ‘स्तर चार’ का अर्थ है बिल्कुल यात्रा नहीं करना और ‘स्तर तीन’ में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए भी यात्रा परामर्श
अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए भी यात्रा परामर्श में सुधार कर इसे ‘स्तर चार’ से ‘स्तर तीन’ किया है। क्षेत्र में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार (19 जुलाई) को भारत और पाकिस्तान के यात्रा परामर्श में सुधार किया। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत के लिए ‘स्तर तीन’ यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


भारत की यात्रा पर पुनर्विचार
मंत्रालय ने कहा, ‘यदि आप एफडीए द्वारा अधिकृत कोविड-19 रोधी टीकों की पूरी खुराक ले चुके हैं तो आपके संक्रमित होने और आप में गंभीर लक्षण दिखने का जोखिम कम हो सकता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी के विशिष्ट सुझावों की समीक्षा करें। कोविड-19 के चलते भारत की यात्रा पर पुनर्विचार करें। अपराध और आतंकवाद के कारण सावधानी बरतें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा परामर्श अच्छी तरह पढ़ने की सलाह
हालांकि, सीडीसी ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए ‘स्तर दो’ का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया था, लेकिन देश में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने ‘स्तर तीन’ का परामर्श बरकरार रखा है। मंत्रालय ने कहा, ‘आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कोविड-19 के कारण पाकिस्तान को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है। यात्रा परामर्श अच्छी तरह पढ़ें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed