फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us Private moon mission lander may have fallen over while touching down near the south pole

Moon Mission: अमेरिका के निजी मून मिशन की क्रैश लैंडिंग, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था

Fri, 07 Mar 2025 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Mar 2025 09:08 AM IST
सार

गौरतलब है कि एक साल पहले भी कंपनी का लैंडर सही लैंडिंग नहीं कर पाया था। मिशन के कंट्रोलर्स ने लैंडर के कुछ उपकरण बंद किए हैं ताकि उसकी ऊर्जा को बचाया जा सके और फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लैंडिग के वक्त क्या गलत हुआ। 

विज्ञापन
us Private moon mission lander may have fallen over while touching down near the south pole
चंद्रमा मिशन - फोटो : Istock

विस्तार

अमेरिका की एक निजी कंपनी के चंद्रमा मिशन की चांद की सतह पर क्रैश लैंडिंग की आशंका जताई जा रही है। मिशन के लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था, लेकिन आखिरी समय पर लैंडर की क्रैश लैंडिंग हुई। हालांकि कंपनी ने अभी क्रैश लैंडिंग की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वे अभी तक इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि लैंडिंग सही हुई या फिर गलत। उन्होंने कहा कि वे हालात का जायजा ले रहे हैं और स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कंपनी ने बयान में ये कहा
चंद्रमा मिशन भेजने वाली कंपनी इनश्युटिव मशीन ने बयान में कहा है कि 'वे अभी तक अनिश्चित हैं कि क्या उनके लैंडर ने चांद की सतह पर सही लैंडिग की है या फिर वह टेढ़ा होकर गिर गया है।' गौरतलब है कि एक साल पहले भी कंपनी का लैंडर सही लैंडिंग नहीं कर पाया था। मिशन के कंट्रोलर्स ने लैंडर के कुछ उपकरण बंद किए हैं ताकि उसकी ऊर्जा को बचाया जा सके और फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लैंडिग के वक्त क्या गलत हुआ। टेक्सास की कंपनी इनश्युटिव मशीन नासा के व्यवसायिक चंद्रमा मिशन के तहत काम कर रही है। इससे पहले रविवार को भी कंपनी ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की थी। 
विज्ञापन


चांद पर पानी की खोज है उद्देश्य
कंपनी ने बताया कि उसका एथेना लैंडर तय योजना के तहत चांद की कक्षा में पहुंचा। चांद की कक्षा से सतह पर उतरने तक भी सब कुछ तय योजना के अनुसार हो रहा था। मिशन के निदेशक और कंपनी के सह-संस्थापक टिम क्रेन ने बताया कि हम सतह पर थे और हमे लगा कि हम सफलतापूर्वक सतह पर उतर गए हैं। फिलहाल हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया एथेना 230,000 मील (375,000 किलोमीटर) से अधिक दूरी से नियंत्रकों के साथ संचार कर रहा था और सौर ऊर्जा उत्पन्न कर रहा था। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की धूल भरी सतह का परीक्षण करना और वहां जमे हुए पानी की तलाश करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed