फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election today, who will become the next President Kamala Harris or Donald Trump? know updates

US Presidential Election: अमेरिका में हैरिस या ट्रंप, चुनाव आज; स्विंग राज्यों के सर्वे में चौंकाने वाला दावा

Tue, 05 Nov 2024 05:09 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 05 Nov 2024 05:09 AM IST
सार

ताजा चुनावी सर्वेक्षणों में सात स्विंग राज्यों में डेमोक्रेट कमला हैरिस एक प्रतिशत मतों के साथ रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकल गई हैं। हैरिस को 49 फीसदी और ट्रंप को 48 फीसदी मत मिले हैं। अमेरिका के स्विंग राज्यों में एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, नॉर्थ कैरोलिना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन हैं।

विज्ञापन
US Presidential Election today, who will become the next President Kamala Harris or Donald Trump? know updates
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय समय के अनुसार मतदान बुधवार तड़के शुरू होगा। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस (60) के बीच मुख्य मुकाबला है। 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक नतीजे आने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


अगर हैरिस चुनाव जीतती हैं तो वह अमेरिकी इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। वह ज्यादातर चुनावी सर्वे में ट्रंप से आगे चल रही हैं, लेकिन अंतर बहुत कम है। आखिरी चरण में दोनों ही प्रत्याशियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है।इसे अमेरिकी इतिहास में सबसे कांटे का चुनाव माना जा रहा है। सात स्विंग राज्यों के ताजा सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस नेवादा, उत्तरी कैरोलिना और विस्कॉन्सिन में मामूली बढ़त पर हैं, जबकि रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप एरिजोना में आगे हैं।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार- मिशिगन, जॉर्जिया और पेन्सिल्वेनिया में कांटे की टक्कर है। अमेरिका के निर्णायक राज्यों पर नजर रखने वाले ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ ने कहा, ट्रंप-हैरिस के बीच बराबरी की स्थिति है। राष्ट्रीय सर्वेक्षण में ट्रंप 0.1% अंक से आगे हैं, जबकि अहम राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति को 0.9% अंकों की बढ़त है। ‘द हिल’ के अनुसार, फिलहाल कड़े मुकाबले में किसी भी उम्मीदवार को स्पष्ट बढ़त मिलती नहीं दिख रही। हैरिस को आमने-सामने के मुकाबले में 49% पंजीकृत मतदाताओं का समर्थन है, जबकि ट्रंप को भी 49% वोटरों का ही समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेन्सिल्वेनिया सबसे अहम

  • सात अहम राज्यों में से पेन्सिल्वेनिया सबसे महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरा है, जहां 19 निर्वाचक मंडल वोट हैं।
  •  उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में 16-16, मिशिगन में 15 व एरिजोना में 11 निर्वाचक मंडल वोट हैं। विस्कॉन्सिन में 10 तथा नेवादा में छह निर्वाचक मंडल वोट हैं।
  •  एक अन्य राज्य ‘आयोवा’ में हैरिस ट्रंप के खिलाफ 44 के मुकाबले 47 प्रतिशत से बढ़त बनाए हुई हैं जो कि ट्रंप के लिए निराशाजनक और उपराष्ट्रपति के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।


डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा है हाल

  •  महंगाई प्रमुख मुद्दा : महंगाई प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा है। वहीं, अर्थव्यवस्था सही करने के लिए स्विंग राज्यों में मतदाताओं ने ट्रंप को हैरिस से 15 अंक ज्यादा दिए।
  •  आव्रजन : अवैध आव्रजन की समस्या से निपटने के मामले में ट्रंप मतदाताओं के पंसदीदा हैं। वे हैरिस से 15 अंक आगे हैं।
  •  लोकतंत्र को खतरा : नए सर्वेक्षण के अनुसार, आधा देश ट्रंप को अमेरिका के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा मानता है। पिछले चुनाव का नतीजा मानने से भी वो इनकार कर चुके हैं।


कमला हैरिस की ऐसाी है स्थिति

  • रेटिंग ट्रंप से अधिक : ताजा सर्वेक्षण में हैरिस को 46% लोगों का समर्थन मिला है, वहीं ट्रंप को तीन फीसदी कम 43% लोगों ने समर्थन दिया है।
  •  महिलाओं का समर्थन : महिलाएं गर्भपात के सांविधानिक अधिकार को छीनने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं। सर्वेक्षणों में सामने आया है कि मतदाताओं ने प्रजनन अधिकारों पर हैरिस पर भरोसा जताया है।
  •  अर्थव्यवस्था पर नाराजगी : 60-70% अमेरिकियों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था सही राह पर नहीं है। बाइडन के उपराष्ट्रपति के रूप में, हैरिस इस प्रतिकूल स्थिति का सामना कर रही हैं।

राष्ट्रपति चुनाव तीन प्रकार के राज्य तय करते हैं-

  •  रेड स्टेट्स : रिपब्लिकन पार्टी 1980 के बाद से जीत रही है।
  •  ब्लू स्टेट्स : 1992 से ही डेमोक्रेट्स का वर्चस्व रहा है।
  •  स्विंग स्टेट : पूरी तरह से अलग नतीजे देते हैं। अक्सर इन राज्यों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में कांटे की टक्कर होती है। यह राज्य ही चुनावी भाग्य का फैसला करते हैं।

यह है व्हाइट हाउस तक का सफर

  • अमेरिका में राष्ट्रपति चुनने का तरीका बेहद अनूठा है। यहां आम लोग मतदान के जरिये सीधे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का निर्वाचन नहीं करते हैं, बल्कि इलेक्टोरल कॉलेज के जरिये इनका चुनाव होता है।
  • 38 सदस्यीय निर्वाचक मंडल चुनते है
  • डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन जून-सितंबर के दौरान प्राइमरी व कॉकस में मतदान से राष्ट्रपति  उम्मीदवार चुनते हैं।
  • सितंबर में दोनों पार्टियां नेशनल कन्वेंशन में राष्ट्रपति प्रत्याशी चुनती हंै। राष्ट्रपति प्रत्याशी अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार तय करता है।
  • नवंबर के प्रथम मंगलवार को मतदान से मतदाता निर्वाचक मंडल चुनते हैं।
  • निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) 538 सदस्यीय होता  है। निर्वाचक मंडल में से 270 या अधिक सदस्यों के समर्थन   से राष्ट्रपति चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed