फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election: Kamala Harris to visit US-Mexico border as part of her campaign

US: अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा कर प्रचार को धार देंगी कमला हैरिस, अवैध प्रवास के कारण संवेदनशील है यह इलाका

Thu, 26 Sep 2024 07:46 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 26 Sep 2024 07:46 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति को दक्षिण में असुरक्षित सीमा के माध्यम से अवैध आप्रवासियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ पर विपक्षी ट्रंप अभियान द्वारा तीखे राजनीतिक हमलों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
US Presidential Election: Kamala Harris to visit US-Mexico border as part of her campaign
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में, रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस मैदान में हैं। दोनों प्रतिद्वंद्वियों में कड़ा मुकाबला है। हालांकि, उपराष्ट्रपति को दक्षिण में असुरक्षित सीमा के माध्यम से अवैध आप्रवासियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ पर विपक्षी ट्रंप अभियान द्वारा तीखे राजनीतिक हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय मूल की हैरिस ने वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए अमेरिका-मैक्सिको सीमा की यात्रा करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


डगलस की यात्रा करेंगी हैरिस
हैरिस-वॉल्ज अभियान ने बुधवार को एलान किया कि उपराष्ट्रपति शुक्रवार को एरिजोना के डगलस की यात्रा करेंगी, जो अमेरिका-मैक्सिको सीमा के पास है। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। मगर बता दें, जुलाई में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के बाद हैरिस की सीमा की यह पहली यात्रा होगी।
विज्ञापन


एरिजोना से हैरिस सैन फ्रांसिस्को जाएंगी और फिर धन जुटाने के लिए लॉस एंजिल्स जाएंगी। वह सप्ताहांत में नेवादा जाने की भी योजना बना रही हैं। नेवादा छह युद्धक्षेत्र राज्यों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप के प्रचार अभियान ने आरोप लगाया था कि हैरिस राजनीतिक कारणों से अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा कर रही हैं। 



एरिजोना स्थित अभियान कार्यालय में हुई थी गोलीबारी
इससे एक दिन पहले, अमेरिका के एरिजोना में उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान कार्यालय में गोलीबारी की गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आधी रात के बाद किसी ने गोली चला दी थी। हालांकि, इस दौरान कार्यालय के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, लेकिन इस घटना के बाद इमारत के अंदर काम करने और आसपास रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई। जासूस अब घटनास्थल पर सबूत जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया था कि क्षेत्र में कर्मचारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed