फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election 2024 Donald Trump vs Kamala Harris result challenge options Republicans and Democrats

US: हारे तो चुनावी नतीजों को ही चुनौती दे सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, पर आखिर क्या हैं विकल्प, जानें

Fri, 01 Nov 2024 08:54 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 01 Nov 2024 08:54 AM IST
सार

 2020 में जो बाइडन के खिलाफ चुनाव हारने के बाद भी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाए दिए थे। उनके इस तरह शक करने का असर बाद में उनके समर्थकों द्वारा कैपिटल पर हिंसा के रूप में भी देखा गया था।

विज्ञापन
US Presidential Election 2024 Donald Trump vs Kamala Harris result challenge options Republicans and Democrats
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। इसके मद्देनजर दोनों उम्मीदवार- कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने मतदाताओं को लुभाने की अपनी आखिरी कोशिशें शुरू कर दी हैं। खासकर उन राज्यों में जो पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी या डेमोक्रेट्स का समर्थन नहीं करते और समय-समय पर अलग प्रत्याशी को चुनते रहे हैं। दोनों ही नेता जबरदस्त रैलियां कर रहे हैं। इस बीच एक सवाल अमेरिकी राजनीति में काफी चर्चा में है। यह सवाल है- क्या होगा अगर कमला हैरिस जीत जाएं तो? इस सवाल की सबसे बड़ी वजह हैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो कि लगातार यह दावा करते रहे हैं कि अगर उनकी हार होती है तो यह सिर्फ डेमोक्रेट पार्टी के चुनावी प्रक्रिया में दखल के कारण होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2020 में जो बाइडन के खिलाफ चुनाव हारने के बाद भी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाए दिए थे। उनके इस तरह शक करने का असर बाद में उनके समर्थकों द्वारा कैपिटल पर हिंसा के रूप में भी देखा गया था। ऐसे में यह समझना अहम है कि अगर ट्रंप की तरफ से चुनावी नतीजों के बाद संभावित तौर पर ऐसे आरोप लगाए जाते हैं तो उनके पास विकल्प क्या होंगे।
विज्ञापन


क्या बोले थे डोनाल्ड ट्रंप?
इसी सितंबर को मिशिगन में रैली के दौरान ट्रंप ने कहा था- "अगर मैं हारता हूं, तो वह इसलिए संभव होगा, क्योंकि वह बेइमानी करते हैं। सिर्फ यही तरीका होगा कि हम हारेंगे, क्योंकि वह बेइमानी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों के नतीजों के लिए ये दी गईं सुरक्षाएं
2020 के चुनाव नतीजों पर विवाद उठने के बाद इस बार के चुनाव के नतीजे के लिए नई सुरक्षाएं दी गई हैं, ताकि इस बार नतीजों को सुरक्षित रखने के साथ उन्हें न मानने की कम से कम वजहें हों। इन नई सुरक्षाओं के तहत-
  1. 6 जनवरी 2020 की कैपिटल हिल हिंसा के बाद संसद ने मतदान कानून लागू किया। 
  2. न्यायालय के भी हालिया फैसले ने चुना की अखंडता पर जोर दिया।
  3. चुनावों में राज्यों के चुनाव अधिकारियों की अतिरिक्त निगरानी का प्रावधान।
  4. चुनाव के लिए प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा ज्यादा आक्रामक ढंग से काम।

ट्रंप के पास क्या होंगे विकल्प?
चुनाव में सभी राज्यों के लिए सुरक्षा के इन मानकों को तय कर इस बार गड़बड़ी के आरोपों को कम तवज्जो देने की तैयारी की गई है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथी नेता 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में हार की स्थिति में हैरिस की जीत को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप इन कोशिशें के तहत कानूनी रास्ता अपना सकते हैं या डेमोक्रेट्स की जीत की वैधता पर वोटरों के मन में शक पैदा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed