फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election 2024 Donald Trump Speech points assasination attempts to Policy changes news updates

US: 'भगवान ने किसी वजह से बचाया', अपने ऊपर जानलेवा हमले से आगे की नीति तक, जानें ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें

Wed, 06 Nov 2024 02:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 06 Nov 2024 02:42 PM IST
सार

ट्रंप ने भाषण के दौरान अमेरिका के घरेलू मुद्दों से लेकर आगे प्रशासन की नीति तक पर बात की। इसके अलावा उन्होंने अरबपति एलन मस्क और चुनाव में अन्य लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया जताया। आइये जानते हैं ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
US Presidential Election 2024 Donald Trump Speech points assasination attempts to Policy changes news updates
डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में डोनाल्ड ट्रंप अब लगभग जीत के करीब पहुंच चुके हैं। 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स में से उन्हें 267 पर बढ़त मिली है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 270 है। यानी वह जीत से महज चार इलेक्टोरल वोट ही दूर हैं। वहीं कमला हैरिस फिलहाल 224 वोट के साथ ट्रंप से काफी पीछे हैं। यानी ट्रंप की जीत लगभग तय है। इस बीच रिपब्लिकन नेता ने बुधवार को नतीजे स्पष्ट होने के साथ ही समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अपने परिवार के साथ चुनाव में काम करने वाली अपनी टीम को भी साथ रखा। 
विज्ञापन


अपने चुनावी प्रदर्शन पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने भाषण के दौरान अमेरिका के घरेलू मुद्दों से लेकर आगे प्रशासन की नीति तक पर बात की। इसके अलावा उन्होंने अरबपति एलन मस्क और चुनाव में अन्य लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया जताया। आइये जानते हैं ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें...
विज्ञापन

1. समर्थकों पर क्या बोले?
डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन के दौरान नतीजों के एलान से पहले ही खुद को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित कर दिया। उन्होंने भाषण में कहा, 'मैं आपका 47वां राष्ट्रपति हूं। ऐसी राजनीतिक जीत पहले कभी नहीं देखी गई।' ट्रंप ने पेंसिलवेनिया में अपने ऊपर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा, "भगवान ने मेरी जिंदगी किसी वजह से बचाई। और यह वजह है कि अपने देश को बचाना और अमेरिका को फिर से महान बनाना।
विज्ञापन

2. चुनावी जीत पर क्या रहा रुख?
हमने आज इतिहास रच दिया है। हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है। मैं अमेरिकी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपनी हर सांस के साथ आपके और आपके परिवार के लिए लड़ूंगा।' ट्रंप ने कहा कि 'यह एक ऐसा आंदोलन था, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा। सच कहूं तो मेरा मानना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन था। इस देश में और शायद इससे परे भी ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ। यह ऐतिहासिक है। इसका कारण सिर्फ यही है कि हमने उन बाधाओं को पार किया, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।'
 
विज्ञापन

3. आव्रजन नीति पर क्या बोले?
ट्रंप ने कहा कि 'हम अपने देश को ठीक करने, अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए काम करेंगे। अब यह एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है, क्योंकि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं। हमारे पास एक ऐसा देश है, जिसे मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 'आपको बेहतर नौकरियां मिलेंगी। अवैध आव्रजन बंद होगा।'

4. सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट पर कैसे जताया शुक्रिया?
ट्रंप ने अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया। साथ ही चुनाव में उनके लिए काम करने वालों की मेहनत का भी जिक्र किया। इस बीच उन्होंने अरबपति कारोबारी एलन मस्क का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि वह एलन मस्क से प्यार करते है और उनके समर्थन के लिए आभार जताते हैं। ट्रंप ने मस्क की संचार व्यवस्था स्टारलिंक का जिक्र किया और नॉर्थ कैरोलाइना में बाढ़ प्रभावितों की मदद से जुड़ा किस्सा सुनाया। ट्रंप ने कहा कि मस्क की वजह से ही नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली।

5. घरेलू नीतियों पर क्या जानकारी दी?
ट्रंप ने संबोधन के दौरान अपने वादों को भी दोहराया। हम टैक्स घटाएंगे, क्योंकि हमारे पास जो है, वह चीन के पास भी नहीं है।' ट्रंप ने कहा कि 'यह वह पल है, जब अमेरिकी अपने देश का नियंत्रण फिर अपने हाथ में लेंगे। ट्रंप ने इसके बाद रॉबर्ट एफ. कैनेडी का भी शुक्रिया किया और कहा कि वह मेक अमेरिका हेल्दी अगेन (अमेरिका को फिर स्वस्थ बनाने) का जिम्मा संभालेंगे।'
 

6. उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और भारतवंशी पत्नी पर भी दिया बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार साथी जेडी वैंस और उनकी पत्नी उषा वैंस की भी तारीफ की। ट्रंप ने कहा, "अब मैं आपको (जेडी वैंस को) उपराष्ट्रपति के लिए चुना हुआ व्यक्ति बता सकता हूं।" इस दौरान ट्रंप ने उषा वैंस की भी तारीफ की।

7. सीनेट जीत पर क्या बोले?
राष्ट्रपति चुनाव के बीच रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक खुशखबरी संसद से आई। संसद के उच्च सदन- सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत हो गया है। पार्टी ने चार साल बाद सीनेट में अपनी संख्या बहुमत के पार कर ली है। इसी के साथ अब सदन में रिपब्लिकन पार्टी के 51 और डेमोक्रेट पार्टी के 49 सांसद हो गए हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हमें काफी शक्तिशाली जनादेश दिया है। हमने फिर से सीनेट का नियंत्रण हासिल कर लिया। यह बहुत ही अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed