फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election 2020 Voting in America today between tension and uncertainty

US Presidential Election 2020: तनाव और अनिश्चितता के बीच अमेरिका में मतदान आज 

Tue, 03 Nov 2020 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Nov 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
US Presidential Election 2020 Voting in America today between tension and uncertainty
US Election 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार यानी आज मतदान पूरा हो जाएगा, लेकिन इसका परिणाम आने में समय लग सकता है। कितना? यह अभी साफ नहीं है। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या ट्रंप दोबारा सत्ता में वापसी कर पाएंगे। कई राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार सकते हैं। इस बार जो बिडेन का पलड़ा भारी लग रहा है। अगर ऐसा हुआ तो 1992 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कोई राष्ट्रपति दोबारा नहीं चुना गया हो। 

विज्ञापन

 

मतदान अमेरिकी समयानुसार सुबह छह बजे और भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी। भारतीय समयानुसार अमेरिकी चुनाव में मतदान गुरुवार सुबह 6.30 बजे पूरा होगा। अमेरिका में मतगणना हर राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही मंगलवार रात (भारत में बुधवार को) ही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

 


अनिश्चितता के बीच सड़कों पर तनाव बढ़ रहा है। साथ ही रिपब्लिकन प्रत्याशी व मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार के बाद कुछ राज्यों में मतपत्र स्वीकारे जाने और उनकी गिनती के खिलाफ मुकदमा करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अमेरिकी मीडिया में ट्रंप के हवाले से खबर आई है कि अगर उन्हें शुरुआती बढ़त मिलती है तो वे चुनावी रात ही खुद को राष्ट्रपति घोषित कर देंगे। हालांकि बाद में ट्रंप ने इससे इनकार किया। इसे लेकर उनके प्रतिद्वंदी व डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार जो बिडेन ने फिलेडेल्फिया में जवाब दिया कि 'राष्ट्रपति को इस चुनाव की चोरी नहीं करने दी जाएगी।'

मतदान के दिन खत्म नहीं होगा चुनाव
राष्ट्रपति ट्रंप ने उन रिपोर्ट को भले ही नकार दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि वह समय से पहले ही अपनी जीत की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इस बात की भी चिंता है कि चुनाव के दिन चुनाव खत्म नहीं होंगे। यानी राष्ट्रपति कौन बना संभव है इसकी घोषणा मंगलवार को नहीं होगी। वजह डाक मतपत्रों का चुनाव दिवस के बाद तक पहुंचना है। ट्रंप ने चुनाव दिवस की रात ही अपने वकीलों के पास जाने की घोषणा की है, यह इशारा है कि वे चुनाव प्रक्रिया को लेकर पेनसेल्वेनिया, नेवादा आदि जगहों पर मुकदमें करेंगे।

ट्रंप और बिडेन ने की मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन ने मतदाताओं को रिझाने की अंतिम कोशिश की। दोनों उम्मीदवार जनता से ऐसे समय अमेरिका की बागडोर अपने हाथ में सौंपने की अपील कर रहे हैं जब देश महामारी की चपेट में है जिसका जिक्र हर कदम पर और हर जगह पर मिलता है।

देश में नौ करोड़ 30 लाख मतदाता पहले ही वोट डाल चुके हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नॉर्थ कैरोलिना से लेकर विस्कॉन्सिन तक राष्ट्रपति ने पांच रैलियां कीं। इस बीच, बिडेन ने अपना अधिकांश समय पेनसिल्वानिया में गुजारा, जहां मिलने वाली जीत ट्रंप के रास्ते में बाधा खड़ी कर सकती है।


बिडेन ने ओहायो पर भी ध्यान दिया, जहां चार साल पहले ट्रंप ने आठ प्रतिशत अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की थी। चुनाव की घड़ी नजदीक आने से लगभग 24 घंटे पहले ट्रंप तथा बिडेन ने एक-दूसरे को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताने में पूरी ताकत झोंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed