{"_id":"5f55793a877ceb56b70780ac","slug":"us-presidential-election-2020-bookies-first-choice-is-donald-trump-joe-biden-leads-in-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Presidential Election 2020: ट्रंप सट्टेबाजों की पहली पसंद, सर्वे में बिडेन को बढ़त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Presidential Election 2020: ट्रंप सट्टेबाजों की पहली पसंद, सर्वे में बिडेन को बढ़त
Mon, 07 Sep 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Donald trump and joe biden
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से किस्मत आजमा रहे जो बिडेन का मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है। अमेरिकी चुनाव पर दुनियाभर के सट्टेबाजों की भी नजर है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप पर बिडेन की बढ़त बनी हुई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सट्टेबाज अब भी ट्रंप पर ही पैसा लगा रहे हैं। उन्हें लगता है कि आने वाले दिनों में हालात बदल जाएंगे और ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी बिडेन को चुनाव में शिकस्त देंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन के सट्टेबाज ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि लोग ट्रंप के समर्थन में ज्यादा हैं। ट्रंप के पक्ष में अब तक 95 करोड़ से ज्यादा रुपये दांव पर लग चुके हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई सट्टेबाज ने कहा, मैंने रिपब्लिकन सम्मेलन के पहले ही 21 दांव लगाया था। इसमें सभी में मुझे जीत मिली है। मैं नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी ट्रंप पर ही दांव लगा रहा हूं। इसके लिए मैंने 15 हजार डॉलर की राशि का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
ट्रंप पर पैसा लगाने में मुनाफा
आयरलैंड की एक सट्टेबाज ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से सट्टेबाजी में आई मंदी के बाद अब फिर से ट्रंप के पक्ष में हो रही कमाई के कारण मार्केट बढ़ा है। बाजार रिसर्च कंपनियां भी ट्रंप पर ही दांव लगा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप पर पैसा लगाने वालों को 90 गुना ज्यादा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है।
अमेरिका में सट्टेबाजी अवैध
अमेरिका में सट्टेबाजी गैर कानूनी है। इसलिए सट्टेबाजी से जुड़ी सभी गतिविधियां विदेशी वेबसाइटों पर ही हो रही हैं। अवैध होने के कारण इसे अमेरिका में लोग चोरी छुपे ही खोल सकते हैं।