फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president trump has business in china and bank account

खुलासा: चीन में है ट्रंप का कारोबार और बैंक खाता, लग सकता है चुनाव में झटका

Thu, 22 Oct 2020 03:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
us president trump has business in china and bank account
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

बृहस्पतिवार को अमेरिकी चुनाव से पहले आयोजित होने वाली अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट के ठीक पहले राष्ट्रपति ट्रंप के चीन से रिश्तों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


कोविड-19 और डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी को लेकर चीन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ट्रंप के टैक्स दस्तावेज बताते हैं कि चीन में न सिर्फ उनकी कारोबारी गतिविधियां चल रही हैं बल्कि उनका अज्ञात बैंक खाता भी वहां खुला हुआ है।
विज्ञापन


अमेरिकी चुनाव में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के इस खुलासे को लेकर चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त गहमा-गहमी रहने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रंप का चीनी बैंक में खुला खाता ट्रंप इंटरनेशनल होटल्स मैनेजमेंट द्वारा नियंत्रित होता है और 2013 से 2015 तक इस बैंक खाते से स्थानीय करों का भुगतान भी किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के वकील और प्रवक्ता एलन गार्टन ने माना, एशिया में होटल उद्योग से जुड़े सौदों की संभावना तलाशने के लिए यह खाता खोला गया लेकिन कोई सौदा या लेनदेन नहीं किया गया। जबकि दस्तावेज बताते हैं कि ट्रंप ने न सिर्फ चीन में एक दशक तक परियोजनाओं का विस्तार किया बल्कि वहां दफ्तर खोले और चीन सरकार के नियंत्रण वाली एक कंपनी के साथ साझेदारी भी की।

चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर छेड़ चुके ट्रंप अपने चीनी खाते से 1,88,561 डॉलर का स्थानीय करों में भुगतान भी कर चुके हैं।

सफाई : 2015 के बाद खाते से व्यावसायिक गतिविधियां नहीं कीं
ट्रंप के वकील एलन गार्टन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे पर सफाई दी कि ट्रंप इंटरनेशनल होटल्स मैनेजमेंट ने अमेरिका स्थित एक चीनी बैंक में करों के आसान भुगतान के लिए अपना खाता खोला। उन्होंने दलील दी  कि 2015 के बाद से इस चीनी बैंक खाते से ट्रंप की टीम ने कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं कीं। हालांकि, बैंक खाता खुला रहा।

हैरिस के जन्मदिन पर बिडेन बोले, अगली बार व्हाइट हाउस में मनाएंगे
उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस 56 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने उन्हें बधाई दी और कामना की कि वे अपना अगला जन्मदिन व्हाइट हाउस में आइस्क्रीम के साथ मनाएं। इस मौके पर बिडेन ने हैरिस के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें दोनों नेता ताली बजाते नजर आ रहे हैं। हैरिस ने जन्मदिन पर लोगों से मतदान का आग्रह किया।


ट्रंप-बिडेन में गहराई तक बंटे हिंदू वोटर
 राष्ट्रपति चुनाव से दो सप्ताह पूर्व देश में ट्रंप और बिडेन के हिंदू समर्थकों के बीच राजनीतिक विभाजन गहराता जा रहा है। दोनों के हिंदू समर्थकों में हिंदू मुद्दों पर हुई एक ऑनलाइन बहस से पता चलता है कि अमेरिका में यह समुदाय स्पष्ट रूप से बंटा हुआ है। हिंदू समुदाय का एक समूह बिडेन को मुस्लिम समर्थक बताता है तो दूसरा ट्रंप पर ‘नस्लवादी’ होने का आरोप लगाता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed