{"_id":"5f77c9a28ebc3e9b9241fc4a","slug":"us-president-trump-and-mike-pompeyo-will-work-from-saperated-residences","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ट्रंप और पेंस अलग-अलग आवासों से करेंगे काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति ट्रंप और पेंस अलग-अलग आवासों से करेंगे काम
Sat, 03 Oct 2020 06:15 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पोम्पियो अलग-अलग आवासों से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। ट्रंप के कोरोना से संक्रमित होने के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया, उपराष्ट्रपति अलग आवास में रहेंगे क्योंकि ट्रंप की हालत गंभीर होने की स्थिति में उन्हें नियंत्रण अपने हाथों में लेना होगा। अगर ट्रंप गंभीर रूप से बीमार पड़ते हैं तो वह अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के तहत अस्थाई रूप से पेंस को कार्यवाहक राष्ट्रपति की शक्तियां देंगे।
विज्ञापन
फिलहाल राष्ट्रपति अपना कार्य देख रहे हैं। हमें सावधानी बरतने की जरूरत है, इसलिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को अलग रखा गया है। दोनों के स्टाफ को भी अलग रखा गया है।
विज्ञापन
हालांकि, अधिकारी ने चुनावी तैयारियों को लेकर चिंता जताई और कहा कि चुनावों के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। राष्ट्रपति की रैलियां रद्द करनी पड़ रही हैं। वहीं, उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने इसपर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन प्रवक्ता डेविन ओमैली ने ट्वीट कर कहा कि पेंस और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है।