{"_id":"5d22cd418ebc3e6d1971a0cf","slug":"us-president-trump-again-warns-iran-over-uranium-enrichment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को आगाह किया, कहा- 'बेहतर होगा सतर्क रहें'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को आगाह किया, कहा- 'बेहतर होगा सतर्क रहें'
Mon, 08 Jul 2019 10:27 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
डोनॉल्ड ट्रंप
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक फिर आगाह किया है। ट्रंप ने ईरान को यूरेनियम संवर्धन पर लगाई गई सीमा के आसन्न उल्लंघन को लेकर रविवार को कहा कि ईरान के लिए बहतर होगा कि वह सावधान रहे।
विज्ञापन
ट्रंप ने न्यूजर्सी के मॉरिसटाउन में संवाददाताओं से कहा, "बेहतर होगा कि ईरान सावधान रहे, क्योंकि आप एक कारण से यूरेनियम संवर्धन बढ़ाएंगे और मैं नहीं बताऊंगा कि वह कारण क्या है। लेकिन यह सही नहीं है। बेहतर होगा वे सावधान रहें।"
विज्ञापन
ट्रंप के शीर्ष राजनयिक एवं विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इससे पहले रविवार को कहा था कि परमाणु समझौते के तहत तय की गई सीमा के संभावित उल्लंघन के जवाब में ईरान को और सख्त प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह सीमा उस परमाणु समझौते के तहत की गई थी जो अंतरराष्ट्रीय ताकतों एवं ईरान के बीच हुआ था लेकिन पिछले साल अमेरिका के इससे बाहर हो जाने की वजह से यह खतरे में पड़ गया है। समझौते के तहत निर्धारित की गई 3.67 फीसदी संवर्धन की सीमा 90 फीसदी के उस स्तर से बहुत नीचे है जो परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी है।