फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President NATO Summit Russia Ukraine war air defence equipment to ukraine news in hindi

US: नाटो सम्मेलन में बाइडन ने की यूक्रेन को हवाई रक्षा उपकरण देने की घोषणा, कहा- रूस युद्ध में विफल हो रहा

Wed, 10 Jul 2024 08:43 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 10 Jul 2024 08:43 AM IST
सार

राष्ट्रपति बाइडन ने रूस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा। बाइडन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति यूक्रेन को नष्ट करना चाहते हैं। वह इस देश को नक्शे से हटाना चाहते हैं।

विज्ञापन
US President NATO Summit Russia Ukraine war air defence equipment to ukraine news in hindi
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में मंगलवार से नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) शिखर सम्मेलन शुरू हो गया। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की सहायता के लिए एक नई घोषणा की। रूस-यूक्रेन के संघर्ष के बीच उन्होंने यूक्रेन को हवाई रक्षा उपकरण दान में देने की घोषणा करते हुए कहा कि रूस इस युद्ध में विफल हो रहा है। नाटो शिखर सम्मेलन के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति बाइडन ने बताया कि अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, रोमानिया और इटली यूक्रेन को पांच अतिरिक्त रणनीतिक वायु-रक्षा प्रणालियों के लिए उपकरण प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन का यूक्रेन को समर्थन
शिखर सम्मेलन में नाटो सदस्यों का स्वागत करते हुए जो बाइडन ने कहा कि आने वाले महीनों में अमेरिका और उसके साझेदार यूक्रेन को दर्जनों अतिरिक्त वायु-रक्षा प्रणालियां प्रदान करेंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, "जब हम महत्वपूर्ण वायु-रक्षा इंटरसेप्टर निर्यात करेंगे तो युद्ध में यूक्रेन आगे निकल जाएगा। किसी अन्य को मिलने से पहले उन्हें यह सहायता मिलेंगी। अगले साल तक यूक्रेन को सैकड़ों अतिरिक्त इंटरसेप्टर मिलेंगे। इससे यूक्रेनी सैनिक रूसी हमलों का डटकर जवाब दे सकेंगे।"
विज्ञापन


बाइडन ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा, "रूस इस युद्ध में विफल हो रहा है। इस युद्ध में दो से अधिक वर्ष हो गए। इस युद्ध में रूस की हार चौंका देने वाली है। 350,000 से ज्यादा रूसी सैनिक या तो मारे गए या फिर घायल हो गए। दस लाख से भी अधिक रूसी नागरिक, जिनमें ज्यादातर युवा थे, रूस छोड़कर भाग गए। इसका कारण यह है कि वे रूस में अपना भविष्य नहीं देखना चाहते थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रूस पर तंज कसते हुए आगे कहा, "दोस्तों क्या आपको याद है, कीव को दो दिनों के भीतर गिराने की बात की गई थी, लेकिन दो से ढाई साल बाद भी वह वहीं है। सभी साझेदारों को यह लगता था कि इस युद्ध से पहले नाटो टूट जाएगा। आज इतिहास में नाटो सबसे ज्यादा मजबूत है। जब इस युद्ध की शुरुआत हुई थी तब यूक्रेन एक मुक्त राष्ट्र था और आज भी वह एक मुक्त राष्ट्र ही है।"

रूस के राष्ट्रपति पर साधा निशाना
राष्ट्रपति बाइडन ने रूस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा। बाइडन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति यूक्रेन को नष्ट करना चाहते हैं। वह इसकी संस्कृति, और लोकतंत्र को मिट्टी में मिलाना चाहते हैं और देश को नक्शे से हटाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमें मालूम है कि पुतिन केवल यूक्रेन पर नहीं रुकेंगे। बिना कोई गलती किए यूक्रेन पुतिन को रोक सकता है और रोकेगा। उन्होंने यूक्रेन पर भरोसा जताते हुए कहा कि यूक्रेन इस युद्ध को एक मुक्त राष्ट्र के तौर पर ही खत्म करेगा।"


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नाटो की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब नाटो को शुरू किया गया था, तब से यह अधिक मजबूत और ऊर्जावान हो गया है। पूरे यूरोप या उत्तरी अमेरिका, वास्तव में पूरी दुनिया में एक अरब लोग, आने वाले वर्षों में सुरक्षा, अवसर और अधिक स्वतंत्रता के रूप में नाटो के मेहनत का फल प्राप्त करेंगे। 



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed