फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden talks to Benjamin Netanyahu on phone and commits commitment to Israels security

अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से इस्राइल की सुरक्षा पर जताई प्रतिबद्धता 

Fri, 19 Feb 2021 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
US President Joe Biden talks to Benjamin Netanyahu on phone and commits commitment to Israels security
Joe Biden - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में आ रही अनेक चुनौतियों से निपटने का भरोसा दिया। उन्होंने इस्राइल की सुरक्षा और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बाइडन ने कहा, बेहतरीन बातचीत।

विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन की पहली बार हुई इस्राइली पीएम से वार्ता
राष्ट्रपति बनने के बाद नेतन्याहू के साथ बाइडन की यह पहली बातचीत थी जो करीब एक घंटे तक चली। व्हाइट हाउस ने बताया, राष्ट्रपति ने बातचीत में इस्राइल-अरब तथा मुस्लिम देशों के बीच रिश्तों के सामान्य हेाने में अमेरिकी सहयोग को रेखांकित किया। व्हाइट हाउस ने कहा, उन्होंने क्षेत्र में शांति को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया खासतौर पर इस्राइल और फलस्तीन के बीच।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के समक्ष आ रही अनेक चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक सहयोग संबंधी साझा हितों को भी दोहराया। वहीं नेतन्याहू ने ट्वीट करके बताया कि बाइडन से फोन पर हुई बातचीत ‘मित्रवत और गर्मजोशी’ से भरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अमेरिका-इस्राइल रिश्ते, ईरान से जुड़े मुद्दे और कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में वार्ता हुई। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, दोनों नेताओं ने वर्षों के अपने निजी संबंधों पर चर्चा की और कहा कि वे अमेरिका और इस्राइल के बीच मजबूत संबंध और प्रगाढ़ करने के लिए काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed