फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden talk with Finland President Andrzej Duda, said Russia s Attack on Ukraine, attack on Europe and global peace, Kamala Harris to visit Poland and Romania

जो बाइडन बोले : यूक्रेन पर हमला, यूरोप और वैश्विक शांति पर रूस का आक्रमण, पोलैंड और रोमानिया जाएंगी हैरिस

Sun, 06 Mar 2022 01:42 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 06 Mar 2022 01:42 AM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रूसी हमले के खिलाफ यूरोपीय सहयोगियों को एकजुट करने के लिए अगले सप्ताह पोलैंड व रोमानिया जाएंगी। हैरिस की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने बताया, उपराष्ट्रपति की यह यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत व एकता तथा रूसी आक्रमण के मद्देनजर नाटो के पूर्वी सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन दिखाएगी।

विज्ञापन
US President Joe Biden talk with Finland President Andrzej Duda, said Russia s Attack on Ukraine, attack on Europe and global peace, Kamala Harris to visit Poland and Romania
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ इस देश पर आक्रमण नहीं, बल्कि यूरोप व वैश्विक शांति पर हमला है। बाइडन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ चर्चा के बाद कहा कि दोनों देश कुछ वक्त से लगातार संपर्क में हैं। बाइडन ने कहा, उन्होंने मिलकर रूसियों के खिलाफ साझा प्रतिक्रिया दी है और यूक्रेन के विरुद्ध अकारण व गैर उकसावे वाले हमले के लिए रूसी जवाबदेही तय कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दिन में बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा से बातचीत की और रूस के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ देशों की प्रतिक्रिया पर भी बातचीत की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, बाइडन ने पोलैंड की सुरक्षा और सभी नाटो सहयोगियों की रक्षा की अमेरिकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने नाटो के खिलाफ रूस के किसी भी हमले को रोकने और गठबंधन की मजबूती के लिए 9,000 अमेरिकी बलों की तैनाती के लिए पोलैंड की साझेदारी का आभार जताया।
विज्ञापन


इसमें हाल के हफ्तों में वहां तैनात किए गए 4,700 अतिरिक्त जवान शामिल हैं। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ब्रसेल्स में कहा, अमेरिका ने यूरोप में अतिरिक्त 7,000 सैनिकों को भेजा है और नाटो के पूर्वी बेडे को मजबूत करने के लिए अपने बलों की तैनाती में बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा, हम रूस के खिलाफ अपने कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को और सख्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलैंड और रोमानिया जाएंगी कमला हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस रूसी हमले के खिलाफ यूरोपीय सहयोगियों को एकजुट करने के लिए अगले सप्ताह पोलैंड व रोमानिया जाएंगी। हैरिस की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने बताया, उपराष्ट्रपति की यह यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत व एकता तथा रूसी आक्रमण के मद्देनजर नाटो के पूर्वी सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन दिखाएगी। यह दौरा यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के हमारे सामूहिक प्रयासों को भी उजागर करेगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति 9-11 मार्च के बीच पोलैंड के वारसॉ और रोमानिया के बुखारेस्ट जाएंगी। वे अमेरिका व दोनों यूरोपीय देशों के बीच निकट सहयोग एवं समन्वय को आगे बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed