फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine

Ukraine Russia War : ..तो करारा जवाब मिलेगा, जो बाइडन की रूस को धमकी, जी7 ने भी कहा- हम यूक्रेन के साथ

Fri, 25 Mar 2022 01:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स (बेल्जियम) Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Mar 2022 01:57 AM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ अब जी-7 देशों ने विनाशकारी हमलों की निंदा की है। अब नाटो देश भी रूस के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। वहीं जेलेंस्की भी नाटो का समर्थन पाने में लगे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो सीधे तौर पर पुतिन को धमकी दे डाली है।

विज्ञापन
US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
जो बाइडन - फोटो : ani

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब एक महीना हो जाएगा लेकिन बिना किसी परिणाम के रूस के अभी भी घातक हमले जारी हैं। यूक्रेन को अन्य देशों का साथ मिल रहा है। इस कारण अब तक रूस यूक्रेन पर कब्जा नहीं जमा पाया है। वहीं पुतिन पर अंकुश लगाने के लिए जी-7 देशों ने नाटो मुख्यालय में आपात बैठक बुलाई। नाटो ने कहा कि हम यूक्रेन की सरकार और उसके लोगों के साथ खड़े हैं। वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने तो सीधे तौर पर रूस को रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने पर चेतावनी दी है और रूस को जी20 समूह से हटाने पर भी अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन

 
बाइडन की रूस को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने पर रूस को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो हम जवाब देंगे। बता दें कि रूस बार-बार परमाणु और रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


जी20 समूह से रूस को हटाने पर बाइडन का समर्थन
जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछा गया कि क्या रूस को जी20 समूह से हटा दिया जाना चाहिए तो उन्होंने कहा कि मेरा जवाब हां है और यह जी 20 पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अगर इंडोनेशिया और अन्य जैसे देश रूस को हटाने से सहमत नहीं हैं, तो उनके विचार में यूक्रेन को बैठकों में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
जी-7 नेता - फोटो : @usnato

जी7 ने कहा- हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं
जी-7 के बड़े नेता आज ब्रुसेल्स में मिले और यहां उन्होंने रूस के अनुचित, अकारण और अवैध आक्रमण पर चर्चा की। साथ ही यूक्रेन को रूस के खिलाफ मजबूत करने पर जोर दिया। जी-7 ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि हम यूक्रेन की सरकार और उसके लोगों के साथ खड़े हैं। हम शांति और स्थिरता बहाल करने और अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के अपने संकल्प में एकजुट हैं। आगे कहा कि हम यूक्रेन की आबादी और अस्पतालों और स्कूलों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे पर विनाशकारी हमलों से स्तब्ध हैं और इसकी निंदा करते हैं।

US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
यूक्रेन के साथ जी7 - फोटो : सोशल मीडिया

पुतिन के नेतृत्व में रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन में किया युद्ध अपराध : अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में रूसी सैन्यबलों ने यूक्रेन में असैन्य ठिकानों पर हमले व निर्मम हिंसा करके युद्ध अपराध किया है। उन्होंने कहा, रूस की इस हिंसक कार्रवाई में वहां जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। रूसी सैनिकों ने उन क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जहां इमारतें, विद्यालय एवं अस्पताल हैं और जहां आम लोग रहते हैं।

ब्लिंकेन ने कहा, आज मैं घोषणा करता हूं कि फिलहाल उपलब्ध सूचना के आधार पर अमेरिका सरकार का आकलन है कि रूस के सैन्य बलों के सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किया है। उन्होंने कहा, हमारा आकलन आम लोगों एवं खुफिया सूत्रों से उपलब्ध सूचना की सावधानीपूर्वक समीक्षा पर आधारित है। किसी भी कथित अपराध के संदर्भ में उस गुनाह पर क्षेत्राधिकार वाली अदालत विशिष्ट मामलों में आपराधिक दोषी का निर्धारण करने के लिए जिम्मेदार है। 

उन्होंने कहा, बिना किसी उकसावे एवं अपनी मर्जी से युद्ध छेड़ने के बाद से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निर्मम हिंसा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सैन्यबल नृशंस हमला जारी रखे हुए है। ऐसे में मृतक महिलाओं, बच्चों समेत नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को युद्ध अपराधी माना था।

US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
नाटो की बैठक के दौरान जी7 देशों के नेता। - फोटो : Twitter : @USNATO

जेलेंस्की ने नाटो से किया अप्रतिबंधित समर्थन का आह्वान
नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गठबंधन से रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए उनके देश को जरूरी हथियार मुहैया कराने समेत प्रभावी व अप्रतिबंधित समर्थन देने का आह्वान किया। जेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में कहा, हम चाहते हैं कि नाटो युद्ध को जीतने के लिए हमें पूरी मदद दे, ताकि देश में शांति बहाल हो सके।

उन्होंने पश्चिमी देशों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रूस अपने हितों की पैरवी कराने के लिए कुछ भागीदारों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहा है। एक भावुक भाषण में उन्होंने कहा, हम देखेंगे कि कौन मित्र है, कौन साझेदार है और कौन बिक गया है और किसने हमें धोखा दिया है। जेलेंस्की ने कहा, हमें मिलकर, रूस को नाटो, यूरोपीय संघ या जी-7 में से किसी भी सदस्य देश को युद्ध के समर्थन में लाने से रोकना होगा। वहीं, जेलेंस्की ने रूस के लोगों से अपील की कि वह रूस छोड़ दें, ताकि उनके दिए हुए कर के पैसे का इस्तेमाल युद्ध के लिए न किया जाए।

US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
नाटो की बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कुछ इस अंदाज में एक साथ नजर आए। - फोटो : Twitter : @USNATO

रूस ने कई अमेरिकी राजनयिकों को किया निष्कासित
रूस ने मॉस्को में अमेरिकी दूतावास से अमेरिका के कई राजनयिकों को निष्कासित कर उन्हें ‘अस्वीकार्य व्यक्ति’ घोषित कर दिया किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के मिशन से 12 राजनयिकों को यह कहते हुए निष्कासित कर दिया था कि वे ‘जासूसी गतिविधियों’ में शामिल हैं। 

रूस ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी कदम को ‘शत्रुतापूर्ण कार्रवाई’ करार देते हुए यूएन मुख्यालय के मेजबान देश के रूप में अमेरिका द्वारा प्रतिबद्धताओं का घोर उल्लंघन बताया था। अमेरिकी प्रवक्ता ने रूस में अपने दूतावास को रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से ‘अस्वीकार्य व्यक्ति’ घोषित किए गए राजनयिकों की एक सूची मिलने की पुष्टि की है। 

अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें निजी व आर्थिक पाबंदियां शामिल हैं। रूस ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई अमेरिकी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा, यह हमारे द्विपक्षीय रिश्तों में रूस का नवीनतम अनुपयोगी एवं निरर्थक कदम है। हम रूसी सरकार से अमेरिकी राजनयिकों तथा कर्मचारियों के अनुचित निष्कासन को समाप्त करने का आह्वान करते हैं।

US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
नाटो मुख्यालय में बैठक के दौरान मौजूद सदस्य देशों के नेता। - फोटो : Twitter : @USNATO

यूक्रेन के रूस के खिलाफ 6,000 मिसाइलें देगा ब्रिटेन
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, हम यूक्रेन को 54 लाख डॉलर की मदद भी भेजेंगे, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ब्रिटेन न सिर्फ यूक्रेन की मदद करेगा बल्कि रूसी सेना से लड़ने के लिए उसे सहायता भी देगा। वह यूक्रेन को 6,000 मिसाइलें और 54 लाख डॉलर की मदद भेजेगा। यूक्रेन को दिए जाने वाले अतिरिक्त सैन्य हार्डवेयरों में टैंक रोधी और उच्च विस्फोटक हथियार शामिल होंगे। जबकि आर्थिक मदद से वह गलत सूचनाओं का मुकाबला कर सकेगा।

बता दें कि रूसी हमले पर चर्चा के लिए निर्धारित नाटो और जी 7 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर बोरिस जॉनसन की ओर से ये घोषणा की गई है। जॉनसन ने कहा, हम यूक्रेन को सैन्य व आर्थिक समर्थन बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करेंगे। 

ब्रिटेन ने यूक्रेन में संकट के लिए मानवीय और आर्थिक सहायता में 40 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं 54 डॉलर का नया फंड यूक्रेनी सैनिकों, पायलटों व पुलिस के वेतन का भुगतान करने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि देश के सशस्त्र बल उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों से सुसज्जित हैं।

US President Joe Biden says we would respond if Russia uses chemical weapons in Ukraine
यूक्रेन में हालात - फोटो : KyivPost

कीव पर गोलाबारी में रूसी पत्रकार बॉलिना की मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव के पोडॉल्स्की जिले पर हुए रूसी हमले में रूस की ही एक पत्रकार ओक्साना बॉलिना (42) की मौत हो गई। हमले के वक्त बॉलिना खोजी समाचार एजेंसी ‘द इनसाइडर’ के लिए कीव में हुई तबाही का वीडियो शूट कर रही थीं।उनके साथ काम करने वाले व्लादिमीर मिलोव ने उनकी मौत का बदला लेने का संकल्प लेते हुए ट्वीट किया कि वे उनकी मौत के जिम्मेदार लोगों को नहीं भूलेंगे।

हमले के दौरान बॉलिना के साथ मौजूद एक यूक्रेनी नागरिक की भी मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग घायल हुए हैं। बॉलिना रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के भ्रष्टाचार रोधी समूह के लिए भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल ही इस समूह को उग्रवादी संगठन घोषित कर दिया गया था। 

इसके बाद बॉलिना को देश छोड़ना पड़ा। पत्रकार ओक्साना बॉलिना रूस में भ्रष्टाचार के खिलाफ रिपोर्टिंग करती रही थीं। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद, बॉलिना ने इनसाइडर के लिए कीव और लवीव से कई रिपोर्टें प्रकाशित की थी। इनसाइडर ने बॉलिना की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि हम यूक्रेन में जंग को कवर करना जारी रखेंगे।

अब तक 5 पत्रकार मारे गए
यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान अब तक 5 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। इनमें अमेरिकी फिल्म प्रोड्यूसर और पत्रकार ब्रेंट रेनॉड, फ्रांसीसी-आयरिश कैमरामैन पियरे जकर्जवेस्की, यूक्रेनी प्रोड्यूसर ऑलेक्जेंड्रा कुवशिनोवा शामिल हैं। वहीं, स्पेनिश न्यूज एजेंसी ईएफई के संवाददाता और यूक्रेनी टीवी चैनल लाइव के कैमरा ऑपरेटर येवेनी सकुन 1 मार्च को कीव के टीवी टॉवर पर हुए हमले में मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed