{"_id":"604be0791836d4100a473f62","slug":"us-president-joe-biden-says-that-attacks-on-asian-americans-against-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा : एशियाई-अमेरिकियों पर होने वाले हमले देश के खिलाफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा : एशियाई-अमेरिकियों पर होने वाले हमले देश के खिलाफ
Sat, 13 Mar 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Mar 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि महामारी के दौर में एशियाई-अमेरिकी पर घृणा भावना से किए गए क्रूर हमले अमेरिकी भावना के खिलाफ है। उन्होंने अपने पहले ‘प्राइम-टाइम’ संबोधन में एशियाई-अमेरिकी पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इस समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया गया, उन पर आरोप लगाए गए और उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा, मास्क, जो कई बार जिंदगियां बचाने का सबसे आसान तरीका होता है, उसने हमें विभाजित कर दिया है। विभिन्न राज्य एक साथ काम करने के बजाय एक-दूसरे के खिलाफ हो गए और एशियाई-अमेरिकियों पर नस्ली हमले किए गए तथा उन्हें प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस वक्त उनमें से हमारे कई साथी अमेरिका में फैसी महामारी से लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन लोगों के डर की आशंका में जीने की मजबूरी गलत है और इसे रुकना चाहिए। बाइडन के बयान का भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
खन्ना ने ट्वीट किया, एशियाई-अमेरिकियों को बलि का बकरा बनाने के खिलाफ दृढ़तापूर्वक बोलने के लिए राष्ट्रपति बाइडन का शुक्रिया।