{"_id":"611572af8ebc3efcce39c7b9","slug":"us-president-joe-biden-says-thanks-to-kamala-harris-for-her-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहना: राष्ट्रपति बाइडन ने कमला हैरिस को उनके काम पर कहा, शुक्रिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सराहना: राष्ट्रपति बाइडन ने कमला हैरिस को उनके काम पर कहा, शुक्रिया
Fri, 13 Aug 2021 12:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:42 AM IST
सार
- बाइडन ने कहा, उपराष्ट्रपति के बतौर उनसे बेहतर कोई और साथी नहीं हो सकता था
- बाइडन ने 11 अगस्त 2020 को कमला हैरिस का चयन उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए किया था
विज्ञापन
जो बाइडन-कमला हैरिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में उनके काम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे लिए उनके जैसा बेहतर दोस्त या साथी कोई नहीं हो सकता था। डेमोक्रेट नेता बाइडन ने 11 अगस्त 2020 को ही कमला हैरिस का चयन उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए किया था।
विज्ञापन
बाइडन ने ट्वीट किया, ‘एक साल पहले आज के दिन ही मैंने उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को चुनने का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय किया था। इस सफर में आपसे बेहतर कोई और साथी नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
शुक्रिया कमला हैरिस...’56 वर्षीय हैरिस अपने नामांकन के समय तीसरी ऐसी महिला बन गईं जिन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया।
हैरिस के पहले मुख्य दलों से अलास्का की तत्कालीन गवर्नर सारा पालिन 2008 में, और न्यूयार्क की सांसद गेराल्डिन फरेरो 1984 में उम्मीदवार बनी थीं। हालांकि चुनाव में केवल हैरिस को ही जीत मिल सकी।
विज्ञापन