फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president joe biden salute to pm modi at g20 summit

G-20 Summit: राष्ट्रपति बाइडन का प्रधानमंत्री मोदी को सलाम, क्या आपने देखी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो

Thu, 17 Nov 2022 04:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नुसा दुआ।
एजेंसी, नुसा दुआ। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 04:58 AM IST
सार

पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में कहा कि तमाम कठिनाइयों से भरे दौर में भारत जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। दुनिया हमारी तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।

विज्ञापन
us president joe biden salute to pm modi at g20 summit
राष्ट्रपित जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर वायरल हो रही है। - फोटो : Agency

विस्तार

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच रिश्तों में गर्मजोशी का एक और नजारा जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन दिखा। बाली में जंगल जाते वक्त बाइडन की मोदी का सलाम करती तस्वीर वायरल हो गई है। इसमें मोदी भी जवाब में सलाम करते दिख रहे हैं। एक दिन पहले भी बाइडन ने अपनी सीट पर बैठने से पहले खुद आगे बढ़कर मोदी से हाथ मिलाया था और वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और पीएम मोदी की वायरल तस्वीर बाली के मैंग्रोव जंगल की है। यहां सभी नेता वृक्षारोपण करने के लिए एकसाथ जुटे थे। इसके बाद बाइडन और पीएम मोदी एक दूसरे के सामने बैठे, तभी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी को सलाम करते हैं। जंगल में घूमने की तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है।
विज्ञापन


भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता मोदी बोले-दुनिया को हमसे हैं उम्मीदें
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा विश्व भू-राजनीतिक तनावों, आर्थिक मंदी और खाद्यान्न व ऊर्जा की बढ़ी कीमतों से जू्झ रहा है। कोरोना महामारी के दुष्प्रभावों से दुनिया पूरी तरह से उबर नहीं पाई है। मोदी ने कहा, तमाम कठिनाइयों से भरे दौर में भारत जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। दुनिया हमारी तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। विश्वास दिलाना चाहते हैं, भारत की अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होने के साथ ही तेजी से काम करने पर केंद्रित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 के 17वें शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सत्र में पीएम मोदी को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी। हालांकि यह सांकेतिक तौर पर थी, आधिकारिक तौर भारत एक दिसंबर से अध्यक्षता करेगा। भारत एक दिसंबर से समूह की अध्यक्षता संभालेगा। पीएम मोदी ने कहा, यह अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। हमें विश्व को शांति व सौहार्द का मजबूत संदेश देना होगा। शांति और सुरक्षा के बिना हमारी पीढ़ियां आर्थिक वृद्धि और तकनीकी विकास का लाभ नहीं ले पाएंगी। भारत की अध्यक्षता की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ में ये सारी प्राथमिकताएं शामिल हैं। 

महिलाओं के बिना विकास संभव नहीं 
वैश्विक विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमें अपने जी-20 एजेंडा में महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता देनी होगी। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

संसाधनों पर स्वामित्व के भाव से संघर्ष
पीएम मोदी ने कहा, अगले एक साल हम जी-20 के नए विचारों को अपनाने, सामूहिक कार्रवाई में तेजी लाने के लिए विश्व को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगे। मोदी ने कहा, प्राकृतिक संसाधनों पर स्वामित्व का भाव तमाम संघर्षों को जन्म दे रहा है। यह पर्यावरण की दुर्दशा का मुख्य कारण भी है। हमें सुरक्षित भविष्य के लिए संसाधनों का संरक्षक बनना होगा, मालिक नहीं। यह भाव ही समस्याओं का समाधान है।

सुनक से मुलाकात का असर : 3,000 भारतीय युवाओं को दी वीजा की मंजूरी
ब्रिटेन ने भारतीय युवाओं के लिए बुधवार को 3,000 वीजा को मंजूरी दे दी। यह मंजूरी मोदी के ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ बैठक के चंद घंटों बाद मिली। यूथ मोबिलिटी पार्टनरशिप योजना के तहत हर साल 18 से 30 वर्ष के तीन हजार प्रशिक्षित भारतीय युवा दो साल तक ब्रिटेन में रहकर काम कर सकते हैं।

यह युद्ध का युग नहीं...पर मुहर

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था
यूक्रेन युद्ध तत्काल खत्म करने के लिए किए आह्वान में जी-20 देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश ‘यह युद्ध का युग नहीं’ का इस्तेमाल किया। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान यह संदेश दिया था। 

  • दो दिन की बैठक के बाद जारी जी-20 देशों का घोषणापत्र कहता है, संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान, संकट पर वार्ता का प्रयास और कूटनीति और बातचीत जारी रखना महत्वपूर्ण है। आज का समय युद्ध का युग नहीं बनना चाहिए।
  • सभी देशों को साथ लाने में भारत की अहम भूमिका : सूत्रों ने बताया,  घोषणापत्र में सभी देशों को साथ लाने में भारत ने अहम व गंभीर भूमिका निभाई। 
  • घोषणापत्र में कहा है, संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में दिए सभी सिद्धांतों, उद्देश्यों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों की रक्षा भी होनी चाहिए। रूस की ओर से परमाणु हमले के संकेत दिए जाने पर कहा है कि ऐसी धमकी अस्वीकार्य है।

इंडोनेशिया में 'बाली जात्रा' का पीएम मोदी किया जिक्र, पटनायक बोले-बढ़ा उत्साह
भारत के मशहूर रेत कलाकर सुदर्शन पटनायक ने बाली में ओडिशा में चल रही 'बाली जात्रा' के गौरवशाली इतिहास के बारे में बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सुदर्शन ने ट्विटर पर 'बाली जात्रा' पर अपनी रेत कला का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। कहा- पीएम के सराहना करने से उत्साह बढ़ा है। उन्होंने रेत से एक आकर्षक विशाल नाव बनाई।

ओडिशा के लोग, बाली के साथ अपने प्राचीन व्यापार संबंधों का जश्न मनाने के लिए हर साल कटक में महानदी नदी के तट पर 'बाली जात्रा' महोत्सव मनाते हैं। इस मौके पर लोग तरह-तरह की नाव बनाकर जलाशयों में तैराते हैं। कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाला सात दिवसीय उत्सव ओडिशा और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको ने किया ट्वीट
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ट्वीट किया, जिसमें वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed