{"_id":"603c14c092cbc5686303e4a3","slug":"us-president-joe-biden-plan-to-economic-package-after-corona-virus-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सड़कों और पुलों के लिए एक और आर्थिक पैकेज लाएंगे राष्ट्रपति बाइडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में सड़कों और पुलों के लिए एक और आर्थिक पैकेज लाएंगे राष्ट्रपति बाइडन
Mon, 01 Mar 2021 03:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Mar 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 खरब डॉलर का कोविड-19 राहत पैकेज लाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और सांसद एक और बडे़ आर्थिक पैकेज लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे देश में सड़कें, पुलों समेत आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिल सके। हालांकि, इस पैकेज को लेकर बाइडन को रिपब्लिकन सांसदों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यह पैकेज मार्च में सामने आ सकता है।
विज्ञापन
बाइडन और उनकी टीम ने अमेरिकी संसद कांग्रेस के सदस्यों के साथ ढांचागत पैकेज का संभावित खाका बनोन के लिए चर्चा शुरू कर दी है। हाल ही में आए भीषण तूफान से टेक्सास को बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ा था और देश के कई हिस्सों में सड़कों, पुलों और आवासों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
बाइडन के राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार ने कहा, भीषण तूफान एक तरह से हमारे लिए चेतावनी है कि ऐसे भीषण मौसमी हालातों में भी बने रहने वाली बिजली व्यवस्था और दूसरे बुनियादी ढांचे ज्यादा विश्वसनीय और कारगर साबित हो सकें। राष्ट्रपति के होमलैंड सिक्युरिटी के सहयोगी लिज शेरवुड-रैंडल ने कहा, हमें ऐसे हालात से निपटने के लिए बेहतर योजना बनानी होगी।
विज्ञापन