{"_id":"675b71694011cd36590a1693","slug":"us-president-joe-biden-issues-clemency-to-1500-people-including-four-indian-americans-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US : पद छोड़ने से पहले बाइडन ने 39 लोगों को किया क्षमा दान; चार भारतीय अमेरिकी भी शामिल, 1500 लोगों की सजा भी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US : पद छोड़ने से पहले बाइडन ने 39 लोगों को किया क्षमा दान; चार भारतीय अमेरिकी भी शामिल, 1500 लोगों की सजा भी
Fri, 13 Dec 2024 04:57 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 13 Dec 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने अहिंसक अपराधों के दोषी 39 अमेरिकियों को माफी दी है। इसके साथ ही कोरोना महामारी के दौरान जेल से रिहा हुए और घरेलू कारावास में रखे गए करीब 1,500 लोगों की सजा कम की है। बाइडन ने जिन लोगों को क्षमादान दिया है उनमें चार भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके नाम मीरा सचदेवा, बाबूभाई पटेल, कृष्णा मोटे और विक्रम दत्ता हैं। गुरुवार को घोषित सजा में छूट उन लोगों के लिए है, जिन्होंने रिहा होने के बाद कम से कम एक साल तक घरेलू कारावास की सजा काट ली है। बाइडन ने कहा, वह आने वाले हफ्तों में और कदम उठाएंगे और क्षमादान याचिकाओं की समीक्षा जारी रखेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में, डॉ मीरा सचदेवा को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके साथ ही उनके द्वारा चलाए जा रहे कैंसर केंद्र में धोखाधड़ी के लिए लगभग USD8.2 मिलियन चुकाने का आदेश दिया गया था। वह अब 63 साल की हैं।
विज्ञापन
वहीं, बाबूभाई पटेल को 2013 में स्वास्थ्य सेवा धोखाधड़ी साजिश, ड्रग्स ट्रैफिकिंग और धोखाधड़ी के लिए 17 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 2013 में, 54 वर्षीय कृष्णा मोटे को 280 ग्राम से अधिक क्रैक कोकीन और 500 ग्राम से अधिक कोकीन की तस्करी करने की साजिश रचने का दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
वहीं, 63 साल के विक्रम दत्ता को जनवरी 2012 में मैनहट्टन संघीय अदालत में 235 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें मैक्सिकन नशीले पदार्थों के संगठन के लिए अपने इत्र वितरण व्यवसाय के उपयोग से लाखों डॉलर की हेराफेरी करने की साजिश के आरोप में दोषी पाया गया था।