{"_id":"65ee8a494dc6de94ab0f7050","slug":"us-president-joe-biden-israel-hamas-war-ramadan-message-to-islamic-world-news-and-updates-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: 'गाजा में छह हफ्ते के युद्धविराम लागू कराने की कोशिश करेगा अमेरिका', रमजान संदेश में बाइडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: 'गाजा में छह हफ्ते के युद्धविराम लागू कराने की कोशिश करेगा अमेरिका', रमजान संदेश में बाइडन
Mon, 11 Mar 2024 10:06 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 11 Mar 2024 10:06 AM IST
सार
बाइडन ने मुस्लिम समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह पवित्र महीना चिंतन और एक नई शुरुआत का समय है। इस वर्ष यह महीना काफी दर्द वाले समय में आया है। गाजा में युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को भयानक पीड़ा पहुंचाई है।"
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन।
- फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को रमजान से पहले दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में इस्राइल-हमास संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका इस्राइल के बंधकों की रिहाई से जुड़े समझौते के तहत गाजा में कम से कम छह हफ्ते के तत्काल युद्धविराम के लिए काम करना लगातार जारी रखेगा।
बाइडन ने कहा, ‘‘हम स्थायी और दूरगामी स्थिरता, सुरक्षा और शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। हम इस्राइल-फलस्तीन के बीच दो राष्ट्र समाधान पर भी सहमति की कोशिशें जारी रखेंगे, ताकि फलस्तीन और इस्राइल के लोगों को समान स्वतंत्रता, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि मिले। स्थायी शांति का यही इकलौता रास्ता है।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका जमीन, हवाई मार्ग और समुद्र के माध्यम से गाजा में ज्यादा से ज्यादा मानवीय सहायता मुहैया कराने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों का नेतृत्व करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
'गाजा युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को पीड़ा पहुंचाई'
उन्होंने मुस्लिम समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह पवित्र महीना चिंतन और एक नई शुरुआत का समय है। इस वर्ष यह महीना काफी दर्द वाले समय में आया है। गाजा में युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को भयानक पीड़ा पहुंचाई है। इस युद्ध में 30,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से अधिकतर आम नागरिक हैं। इनमें हजारों बच्चे भी शामिल हैं। कुछ अमेरिकी मुसलमानों के परिवार के सदस्य हैं, जो आज अपने प्रियजन के जाने के शोक में डूबे हैं।’’
गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने सात अक्तूबर के हमले के बाद हमास के खिलाफ कार्रवाई के इस्राइल के कार्रवाई के अधिकार का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें इस कार्रवाई की वजह से निर्दोष लोगों की मौत की घटनाओं पर और ध्यान देना चाहिए।