फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president joe biden comments in China Philippines dispute

US: चीन-फिलीपींस विवाद में अमेरिका की एंट्री, बाइडन बोले- फिलिपिनो सरकार के साथ मिलकर ड्रैगन के खिलाफ लड़ेंगे

Sun, 29 Oct 2023 01:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 29 Oct 2023 01:55 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलीपींस के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका का रक्षा समझौता दृढ़ है। फिलीपींस के जहाज, विमान या सेना पर हुआ कोई भी हमला हमारे रक्षा संधि के तहत आता है।

विज्ञापन
US president joe biden comments in China Philippines dispute
शी जिनपिंग, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन और फिलीपींस के बीच खींचतान लगातार जारी है। इस बीच अमेरिका ने फिलीपींस का समर्थन किया। अमेरिका के राष्ट्रपति का कहना है कि वह फिलीपींस की ओर से चीन के साथ युद्ध लड़ने के लिए तैयार है। बता दें, हाल ही में दोनों देशों के जहाजों की टक्कर हो गई थी, जिससे विवाद एक बार फिर बढ़ गया है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलीपींस के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका का रक्षा समझौता दृढ़ है। फिलीपींस के जहाज, विमान या सेना पर हुआ कोई भी हमला हमारे रक्षा संधि के तहत आता है। रक्षा समझौते के अनुसार, अमेरिका और फिलीपींस संयुक्त रूप से सशस्त्र हमले के खिलाफ लड़ेंगे।

विज्ञापन

इस कारण से एक बार फिर बढ़ा विवाद
इसी सप्ताह की शुरुआत में रविवार को दो फिलीपीनी जहाज और चीनी विमान आपस में टकरा गए थे। इसके बाद, फिलीपीन सरकार की टास्क फोर्स ने एक बयान जारी किया था। बयान में कहा गया था कि रविवार सुबह हुई पहली घटना में चीन के तट रक्षक जहाज 5203 के खतरनाक युद्धाभ्यास के कारण फिलीपींस की सैन्य नाव से टक्कर हो गई थी। वहीं, दूसरी घटना में फिलीपीन तट रक्षक जहाज बाईं ओर से चीनी मिलिशिया जहाज से टकरा गया था। जिस जगह पर जहाजों की टक्कर हुई वह घटनास्थल दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्री ने बाइडन से की थी मुलाकात
एक दिन पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी। बाइडन प्रशासन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था कि बाइडन और वांग ने व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट कमरे में मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद, जो बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन दोनों को रिश्ते मजबूत करने और खुली लाइनें बनाए रखने की जरूरत है। संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम मिलकर काम करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed