फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President joe biden announces Karine Jean Pierre will become new White House press secretary

अमेरिका: व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव होंगी कैराइन जीन पियरे, राष्ट्रपति बाइडन ने की घोषणा

Fri, 06 May 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 May 2022 06:18 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि जिल और मैं लंबे समय से कैराइन को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं और वह मेरे और इस प्रशासन के लिए एक मजबूत आवाज होंगी।

विज्ञापन
US President joe biden announces Karine Jean Pierre will become new White House press secretary
कैराइन जीन पियरे - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव के रूप में कैराइन जीन पियरे के नाम की घोषणा की। जेन साकी का अंतिम दिन 13 मई को होगा, इसके बाद पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी, फिलहाल वह साकी की सहायक के रूप में भी काम करेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कैराइन की प्रशंसा की
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कैराइन जीन-पियरे अगले व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। उन्होंने बताया कि कैराइन के पास न केवल इस कठिन काम के लिए आवश्यक अनुभव, प्रतिभा है, बल्कि वह अमेरिकी लोगों की ओर से बाइडन-हैरिस प्रशासन के काम के बारे में संवाद को सरल बनाएंगी।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि जिल और मैं लंबे समय से कैराइन को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं और वह मेरे और इस प्रशासन के लिए एक मजबूत आवाज होंगी। बता दें कि व्हाइट हाउस में शीर्ष प्रवक्ता के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला और एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहली सदस्य बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से बाइडन की सलाहकार है पियरे
कैराइन जीन-पियरे वर्तमान में राष्ट्रपति की प्रधान उप प्रेस सचिव और उप सहायक हैं। कैराइन राष्ट्रपति बाइडन की एक लंबे समय के सलाहकार हैं, जिन्होंने बाइडन प्रशासन, बाइडन अभियान और ओबामा प्रशासन में तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडन में वरिष्ठ संचार और राजनीतिक भूमिकाओं में कार्य किया है।


वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने जेन साकी के काम की प्रशंसा की और कहा कि मैं जेन को देश के लिए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं, और उनके आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed