फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden and German Chancellor Olaf Scholz affirm support for Ukraine

Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने यूक्रेन के लिए समर्थन की पुष्टि की

Mon, 07 Nov 2022 03:56 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Nov 2022 03:56 AM IST
सार

दोनों नेताओं ने रूस की आक्रामकता के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए यूक्रेन को आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा सहायता प्रदान करने में अमेरिका और जर्मनी दोनों की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। दोनों नेता रूस के हालिया परमाणु खतरों को 'गैर-जिम्मेदार' ठहराने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
US President Joe Biden and German Chancellor Olaf Scholz affirm support for Ukraine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने रविवार को बातचीत के दौरान रूस की आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।व्हाइट हाउस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था, मानवाधिकार और निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को बनाए रखने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

विज्ञापन

 

दोनों नेताओं ने रूस की आक्रामकता के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए यूक्रेन को आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा सहायता प्रदान करने में अमेरिका और जर्मनी दोनों की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। दोनों नेता रूस के हालिया परमाणु खतरों को 'गैर-जिम्मेदार' ठहराने पर सहमत हुए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने स्कोल्ज की हाल की चीन की यात्रा पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

 

इससे पहले शुक्रवार को जर्मन चांसलर ने चीन का दौरान किया था। लगभग तीन वर्षों में चीन का दौरा करने वाले जी-7 समूह के (G7) वह पहले नेता हैं। यह यात्रा दुनिया भर में सेमीकंडक्टर्स की कमी की पृष्ठभूमि में हुई, जब अमेरिका ने चीन को उन्नत कंप्यूटर चिप्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे चीन की तकनीक और सैन्य महत्वाकांक्षाओं को रोकने के प्रयास तेज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कोल्ज  ने शीर्ष अधिकारियों की एक टीम के साथ चीन का दौरा किया, जिसका अर्थ है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार जारी रहना चाहिए। लगभग तीन वर्षों में जी7 समूह के नेता की चीन की पहली यात्रा ऐसे समय में हुई है जब जर्मनी मंदी की ओर बढ़ रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चीन लगातार छठे वर्ष जर्मनी का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, जिसका व्यापार मूल्य 2020 से 15 प्रतिशत से अधिक था। 2021 में जर्मनी से चीन का आयात और उसे निर्यात कुल मिलाकर 245 बिलियन यूरो (242 बिलियन अमरीकी डॉलर) का था। 


इस बीच, अमेरिका मध्यावधि चुनाव के लिए कमर कस रहा है, जो एक सप्ताह से भी कम समय में होने वाले हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव आम चुनाव होते हैं जो राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के मध्य में यानी दो साल पर होते हैं। मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार होने वाले संघीय कार्यालयों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटें और अमेरिकी सीनेट की 100 में से 33 या 34 सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed