फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pennsylvania-erie-shooting-nine-dead-suspected-shooter-dead

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: पेंसिल्वेनिया में संदिग्ध हमलावर ने खुद को मारी गोली, दो बच्चों समेत नौ की मौत

Sat, 10 Oct 2026 09:21 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, एरी
पीटीआई, एरी Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 10 Oct 2026 09:21 PM IST
सार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई। गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि घटना में संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया। शहर के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने कहा कि अपने 28 साल से अधिक के अनुभव में उन्होंने इतनी भयावह घटना नहीं देखी।

विज्ञापन
pennsylvania-erie-shooting-nine-dead-suspected-shooter-dead
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में सामूहिक गोलीबारी की घटना में दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कई घंटे तक पुलिस और संदिग्ध के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन


सीबीएस से जुड़े स्थानीय समाचार चैनल एरी न्यूज नाउ के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पेरी स्ट्रीट पर गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को बुलाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखने की सूचना दी थी। इसके बाद वह एक घर के अंदर चला गया। पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले। घर के अंदर भी कई लोगों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन


गोलीबारी पर क्या बोली पुलिस?
एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, "अपने 28 साल से अधिक के करियर में मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि एरी शहर ने कभी इतने लोगों की मौत और इतनी तबाही देखी होगी, जितनी हमने अभी देखी है।" एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पहुंचने के बाद कोई और गोली नहीं चलाई गई। कार्रवाई के दौरान सुनाई देने वाली आवाजें पुलिस के सामरिक अभियान में इस्तेमाल किए गए फ्लैश-बैंग उपकरणों की थीं।

प्रशासन ने कहा- अब जनता को खतरा नहीं
एरी शहर के प्रशासन और मेयर डारिया डेविलिन ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अब आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। बयान में कहा गया, "आज रात एरी में सातवीं और पेरी स्ट्रीट के पास एक भयानक त्रासदी हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। हम समझते हैं कि इस खबर से शहर के लोगों को गहरा सदमा और दुख पहुंचा है।"

डेविलिन ने कहा, "हम जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि स्थिति नियंत्रण में है। हमलावर की मौत हो चुकी है और फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिजनों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।"

गवर्नर ने मदद का भरोसा दिया
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार सुबह बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेयर डारिया डेविलिन से बात की है और इस घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने की पेशकश की है।


शापिरो ने कहा, "एरी में कल रात हुई सामूहिक गोलीबारी में हमारे पेंसिल्वेनिया के नौ लोगों की मौत हो गई। इस परिवार के दुख से मेरा दिल टूट गया है। मैं और लोरी पीड़ितों के परिजनों तथा एरी के पूरे समुदाय के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।" शहर प्रशासन और पुलिस विभाग ने शनिवार शाम चार बजे गोलीबारी की घटना पर आगे की जानकारी देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed