{"_id":"6265eb959f4b046b3608af88","slug":"us-president-joe-biden-accepts-israeli-pm-naftali-bennett-invitation-to-visit-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा : राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल दौरे का निमंत्रण किया स्वीकार, आने वाले महीनों में जाएंगे यात्रा पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
घोषणा : राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल दौरे का निमंत्रण किया स्वीकार, आने वाले महीनों में जाएंगे यात्रा पर
Mon, 25 Apr 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, तेल अवीव
एएनआई, तेल अवीव
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:00 AM IST
सार
स्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को राष्ट्रपति बाइडन से फोन पर बात की। दोनों ने साझा चिंताओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
जो बाइडन और नफ्ताली बेनेट
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आने वाले महीनों में इस्राइल का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इस्राइल के प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल की यात्रा के लिए प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और घोषणा की कि वह आने वाले महीनों में इस्राइल की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी दी कि इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को राष्ट्रपति बाइडन से फोन पर बात की और यरूशलम में हाल ही में इस्राइली और फिलिस्तीनी नागरिकों के बीच हुए संघर्ष के साथ-साथ ईरान के बारे में दोनों ने साझा चिंताओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस्राइल ने ईरान के साथ 2015 के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के अमेरिकी प्रयासों का विरोध करते हुए कहा था कि इसमें ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय शामिल नहीं हैं। इस्राइल ने यह भी आशंका जताई है कि अमेरिका ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को विदेशी आतंकवादी समूहों की सूची से हटा सकता है।
विज्ञापन