फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US President Inauguration Live: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडन, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति

Thu, 21 Jan 2021 01:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 Jan 2021 01:38 AM IST
खास बातें

दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों में शुमार संयुक्त राज्य अमेरिका में बुधवार को आधिकारिक रूप से सत्ता रिपब्लिकन के हाथ से निकलकर डेमोक्रेट्स के पास चली गई। चयनित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर और कमला हैरिस ने उप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। बीते दिनों निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में किए गए प्रदर्शन के बाद स्थिति को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यहां राष्ट्रपति के तौर पर अंतिम बार संबोधित किया और इसके तुरंत बाद फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने नए प्रशासन को शुभकामना तो दी, लेकिन बाइडन का नाम नहीं लिया। यहां जानिए जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित सभी अपडेट्स।

विज्ञापन
US president inauguration oath ceremony 2021 Joe Biden live updates news in Hindi
अमेरिकी राजधानी पहुंचे जो बाइडन और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

01:37 AM, 21-Jan-2021

कमला हैरिस ने कैपिटल की सीढ़ियों पर खड़े होकर माइक पेंस को दी विदाई

कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद ऐसी भूमिका निभाई जिसका निर्वहन सामान्य तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति करते हैं। हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने बुधवार को अमेरिकी कैपिटल की सीढ़ियों पर खड़े होकर पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनकी पत्नी केरेन को विदाई दी। दोनों दंपतियों ने सीढ़ी पर कुछ देर तक खड़े होकर बातचीत की और उसके बाद पेंस कार में सवार होकर रवाना हो गए। यह परिपाटी सामान्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को निभानी थी लेकिन वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

01:25 AM, 21-Jan-2021

बाइडन '46' नंबर प्लेट वाली कार में सवार हुए

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाली कार में यात्रा की। जिसका नंबर डबल डिजिट '46' है। बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने हैं इसलिए उनके सम्मान में कार की प्लेट का नंबर '46' रखा गया है। बाइडन ने कैपिटल में पद की शपथ लेने के बाद अज्ञात सैनिकों के मकबरे पर माल्यार्पण करने के लिए अर्लिंगटन नेशनल कब्रिस्तान की यात्रा पर निकले।

विज्ञापन
01:08 AM, 21-Jan-2021

बाइडन और हैरिस ने सैन्य बल की समीक्षा की

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति हैरिस ने पारंपरिक सैन्य परंपरा के तहत ‘पास इन रिव्यू’ किया। पहली महिला जिल बाइडन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ सेना के सदस्यों के साथ कैपिटल इमारत के पूर्वी छोर पर सैनिकों के ‘पास इन रिव्यू’ समारोह में शामिल हुए।
01:00 AM, 21-Jan-2021

बाइडन ने कैपिटल इमारत के बाहर सैन्य समीक्षा की

हस्ताक्षर समारोह के बाद, राष्ट्रपति बाइडन ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के संयुक्त कार्य बल-के कमांडर के नेतृत्व में किए गए परेड की सलामी ली। कैपिटल भवन के पूर्वी छोर पर सैन्यबल और सैनिकों के उत्साह की समीक्षा की। इस आयोजन में सेना की हर शाखा का प्रतिनिधित्व किया गया।

 
12:44 AM, 21-Jan-2021

बाइडन अमेरिकी संसद के हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए

राष्ट्रपति बाइडन कैपिटल इमारत के राष्ट्रपति कक्ष में तीन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए:-

  • उद्घाटन दिवस उद्घोषणा
  • कैबिनेट पदों के लिए नामांकन
  • उप-कैबिनेट पदों के लिए नामांकन
11:51 PM, 20-Jan-2021

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दी बधाई

पीएम मोदी ने कमला हैरिस को अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'यह एक ऐतिहासिक अवसर है। भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपके साथ बातचीत करने की उम्मीद है। भारत-अमेरिका साझेदारी हमारे लिए फायदेमंद है।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:37 PM, 20-Jan-2021

मैं अमेरिका के सभी लोगों का राष्ट्रपति हूं: बाइडन

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि हमने जिंदगी में बहुत सारी चुनौतियां देखी है। अमेरिका में सबको सम्मान मिलेगा। अमेरिका की सेना सशक्त है, हर चुनौती के लिए तैयार है। मैं अमेरिका के सभी लोगों का राष्ट्रपति हूं। मैं उनका भी राष्ट्रपति हूं जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया। मैं सबकी तरक्की और सबकी रक्षा के लिए हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आज हम एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत का जश्न मना रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि मुझे पता है कि हमें विभाजित करने वाली ताकतें गहरी हैं और वे वास्तविक हैं, लेकिन मुझे ये भी पता है कि वो नई नहीं हैं। हमारा इतिहास एक निरंतर संघर्ष रहा है।

11:10 PM, 20-Jan-2021

संपन्न हुआ उद्घाटन सत्र, अब परेड की बारी

इसी के साथ बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र संपन्न हो गया। अब एक उद्घाटन परेड का आयोजन किया जाएगा। अभिनेता टोनी गोल्डविक इस परेड को होस्ट करेंगे। इसके अलावा कई अन्य कलाकार भी इसमें शामिल होंगे।
11:06 PM, 20-Jan-2021

ट्विटर ने बदले व्हाइट हाउस के अकाउंट

उधर, ट्विटर ने ट्रंप प्रशासन से बाइडन प्रशासन के लिए आधिकारिक व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट को परिवर्तित कर दिया है। ट्विटर के प्रवक्ता निक पेसीलियो ने बताया कि @Transition46 अब @WhiteHouse हो गया है। इसके अलावा @PresElectBiden अब @POTUS हो गया है। @SenKamalaJarris अब @VP हो गया है। @FLOTUSBiden अब @FLOTUS हो गाय है और @PressSecPsaki अब @PressSec हो गया है। इसके अलावा एक नया अकाउंट @SecondGentleman भी लाइव किया गया है। इस अकाउंट को कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ चलाएंगे।
11:02 PM, 20-Jan-2021

नागरिकों के हमेशा साथ रहूंगा: बाइडन

इससे पहले अपने संबोधन में बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से उनके बराबर रहने का वादा किया। बाइडन ने कहा, मेरे साथी अमेरिकियों, मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा, आपके बराबर रहूंगा। मैं संविधान की रक्षा करूंगा। मैं हमारे लोकतंत्र की रक्षा करूंगा। मैं अमेरिका की रक्षा करूंगा। मैं आपकी सेवा में संभावनाओं के बारे में सोचते हुए काम करूंगा न कि शक्ति के बारे में।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed