{"_id":"600768c38ebc3e2e5b65ec57","slug":"us-president-elect-joe-biden-became-emotional-while-leaving-home-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: गृह राज्य छोड़ते वक्त बेटे को याद कर भावुक हुए जो बाइडन, आज लेंगे शपथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: गृह राज्य छोड़ते वक्त बेटे को याद कर भावुक हुए जो बाइडन, आज लेंगे शपथ
Wed, 20 Jan 2021 06:19 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेलावेयर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डेलावेयर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर वाशिंगटन के लिए प्रस्थान करने से पहले गृह राज्य डेलावेयर को अलविदा कह दिया। इस दौरान वह भावुक भी नजर आए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने आप को डेलावेयर का बेटा बताया, उन्होंने यहां के निवासियों को सार्वजनिक सेवा में अपने दशकों लंबे करियर में सेवा करने के लिए धन्यवाद दिया।
जो बाइडन ने कहा कि मैं आज पूरे बाइडेन परिवार की ओर से अपने साथी डेलावेयर निवासियों को हर चीज के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही यह व्यक्त करना चाहता बहूं कि ये हम सबके लिए काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
इस दौरान वह अपने बेटे को याद करते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ब्यू बिडेन, जो 2015 में चल बसा था, वो अब यहां नहीं हो सकता। मुझे केवल एकमात्र अफसोस है है कि वो यहां नहीं है। क्योंकि हमें उसे राष्ट्रपति के रूप में पेश करना चाहिए था।
विज्ञापन
नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के संयुक्त बेस एंड्रयूज पर पहुंचे। इसके बाद बाइडन कमला हैरिस के साथ 400 लिंकन मेमोरियल पहुंचे और कोरोना से मरने वाले करीब 400,000 अमेरिकियों के सम्मान में हुए कार्यक्रम में भाग लिया।
राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह के दौरान आज बाइडन और कमला हैरिस को यूएस कैपिटल के पश्चिम मोर्चे में शपथ दिलाई जाएगी। आपको बता दें कि जो बाइडन के शपथ ग्रहण में डोनाल्ड ट्रंप नहीं जा रहे हैं।
चयनित राष्ट्रपति जो बाइडन आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर इतनी सख्ती है। दरअसल, बीते दिनों निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में किए गए प्रदर्शन के बाद स्थिति को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है।