फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Elect Donald Trump Illegal Immigrants Legal incomers Deportation Crime activity news and updates

US: अमेरिका में वैध तरह से आने वालों की राह आसान करेंगे ट्रंप, अवैध प्रवासियों के खिलाफ जारी रखेंगे कड़ा रुख

Mon, 09 Dec 2024 07:53 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 09 Dec 2024 07:53 AM IST
सार

ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपनी अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालने की योजना पर भी बात की। उन्होंने कहा, "हम ऐसे लोगों को अमेरिका में नहीं चाहते जिन पर अपराध के मामले हों।

विज्ञापन
US President Elect Donald Trump Illegal Immigrants Legal incomers Deportation Crime activity news and updates
डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह पद संभालने के बाद अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने यानी देश से निकालने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) पहुंचने के बाद वह वैध तरीके से अमेरिका आने वालों की राह भी आसान कर देंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप अगर अपने बयान के हिसाब से ही आगे की योजना तय करते हैं तो इससे अमेरिका जाकर काम करने वाले भारतीयों को जबरदस्त फायदा होगा। ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है हमें यह करना ही होगा।" 
विज्ञापन


ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपनी अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकालने की योजना पर भी बात की। दरअसल, यहां उनसे पूछा गया था कि जो लोग चार साल से ज्यादा से अवैध तरह से अमेरिका में रह रहे हैं क्या वे उन्हें डिपोर्ट करने की योजना बना रहे हैं। इस पर ट्रंप ने कहा, "आपके पास कुछ नियम-कायदे होने चाहिए। वे लोग अवैध तरह से आ गए और कुछ लोग इस देश में आने के लिए पिछले 10 साल से ऑनलाइन हैं। उनके साथ यह अन्याय है। हम उन लोगों के लिए यहां आना बहुत ही आसान करने वाले हैं। खासकर टेस्ट पास करने के लिहाज से। उन्हें बस यह बताने के काबिल होना चाहिए कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी क्या है। उन्हें अमेरिका के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। उन्हें हमारे देश से प्यार करना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा, "हम ऐसे लोगों को अमेरिका में नहीं चाहते जिन पर हत्या के केस हों। अमेरिका में पिछले तीन साल में 13,099 हत्यारों को छोड़ा गया है। वे सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। वे आपके और आपके परिवार के साथ चल रहे हैं। वे बेहद खतरनाक हैं। आप ऐसे लोगों को अपने देश में नहीं चाहेंगे।"


रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने कहा, "मैं यह कह रहा हूं कि हमें अपराधियों को देश से निकालना होगा। हमें मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों से निकाले गए लोगों को वापस वहीं भेजना होगा, फिर चाहे वह कोई भी देश हो।" इसी के साथ ट्रंप ने साफ किया कि देश से निकालने के लिए वह अवैध प्रवासियों में भी सबसे पहले अपराधियों को निशाना बनाएंगे और उन्हें डिपोर्ट करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed