फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump speaking on first anniversary of his second term venezuela iran global security

US: वेनेजुएला पर नरमी, ग्रीनलैंड-नाटो पर सख्ती; ट्रंप सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर नए संकेत, बताया अद्भुत

Wed, 21 Jan 2026 01:56 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Jan 2026 01:56 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ बदलते संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि अब यह देश अमेरिका के लिए सहयोगी बन गया है और वहां तेल निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने आठ युद्धों को खत्म करने और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने का दावा किया। अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर सरकार की उपलब्धियों पर ट्रंप ने क्या- क्या कहा, पढ़िए-

विज्ञापन
US President Donald Trump speaking on first anniversary of his second term venezuela iran global security
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अपनी नीति में बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अब उनका इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ सहयोग को लेकर सकारात्मक रुख है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका के लिए अपनी जेलें खोल दी थीं, यही कारण था कि पहले वह वेनेजुएला के प्रति सख्त थे। उन्होंने कहा, अब मैं वेनेजुएला को पसंद कर रहा हूं। वे हमारे साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। कुछ दिन पहले एक महिला ने भी एक अविश्वसनीय काम किया, शायद हम उन्हें इसमें शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वेनेजुएला को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, उदाहरण के तौर पर वेनेजुएला को लें। उन्होंने अपनी जेलें अमेरिका के लिए खोल दी थीं। यही एक बड़ा कारण था कि मैं वेनेजुएला के खिलाफ इतना सख्त था। अब मैं वेनेजुएला को पसंद कर रहा हूं। वे हमारे साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। मैं कहना चाहूंगा कि एक बेहद शानदार महिला (मारिया कोरिना मचाडो) ने भी कुछ दिन पहले एक बहुत ही अविश्वसनीय काम किया। शायद हम उन्हें भी इसमें शामिल कर सकते हैं। तेल कंपनियां वहां बड़े पैमाने पर निवेश करने की तैयारी कर रही हैं। उनके पास सऊदी अरब से भी ज्यादा तेल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़कों पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर क्या कहा?
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर संबोधन दिया।
  • उन्होंने कहा कि 20 जनवरी उनकी सरकार की पहली वर्षगांठ है और यह समय बेहद अद्भुत रहा है।
  • ट्रंप ने दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि उनकी सरकार की उपलब्धियां इतनी हैं कि उन्हें पढ़ने में एक हफ्ता लग सकता है।
  • उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने किसी भी अन्य सरकार की तुलना में कहीं ज्यादा काम किया है।
  • ट्रंप के मुताबिक उनकी सरकार ने सैन्य क्षेत्र में बड़े फैसले लिए हैं।
  • उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने कई युद्ध खत्म किए और लंबे समय से चले आ रहे युद्धों को पूरा किया।
टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप ने क्या कहा?
आयात शुल्क (टैरिफ) को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे नहीं पता कि सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला करेगा। टैरिफ शायद लाइसेंस से कम कठोर है। मुझे तो यह भी नहीं पता कि वहां कोई मामला बनता है या नहीं, लेकिन हमने सैकड़ों अरब डॉलर जुटाए हैं और अगर हम वह मामला हार जाते हैं तो संभव है कि हमें वह पैसा वापस करना पड़े। मुझे नहीं पता कि यह लोगों को नुकसान पहुंचाए बिना आसानी से कैसे हो पाएगा। लेकिन हम उस मामले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टैरिफ के कारण हमारे पास जबरदस्त राष्ट्रीय सुरक्षा है और बड़ी आय भी है। 

ये भी पढ़ें: नेपाल चुनाव 2026: ओली बनाम बालेन, गगन थापा की अमरेश से टक्कर; 165 सीटों के लिए मैदान में 3500 उम्मीदवार


आठ युद्ध रोकने का दावा फिर दोहराया
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मैंने 10 महीनों में आठ ऐसे युद्ध खत्म कर दिए, जिन्हें खत्म न किया जा सकने वाला माना जाता था। पाकिस्तान और भारत सच में एक-दूसरे पर हमलावर थे। आठ विमान गिराए गए थे। मेरी राय में वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां आए थे और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक करोड़ लोगों की जान बचाई और शायद उससे भी कहीं ज्यादा। 

ट्रंप ने कहा, हमारे देश को वेनेजुएला और ईरान पर कार्रवाई करने पर गर्व है। उनकी परमाणु क्षमता पूरी तरह खत्म कर दी गई। कासिम सुलेमानी, जो रोडसाइड बम (आईईडी) का जनक था और अल बगदादी, जो आईएसआईएस का जनक था, आईएसआईएस को फिर से खड़ा कर रहे थे। हमने उन्हें खत्म कर दिया। शानदार काम किया है। 

ग्रीनलैंड पर आपात बैठक को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हफ्ते पेरिस में यूरोपीय नेताओं के साथ एक आपात बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा था, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को खरीदने की योजना और टैरिफ को लेकर तनाव को सुलझाया जा सके। ट्रंप ने कहा कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, इसका एक कारण यह भी है कि मैक्रों बहुत लंबे समय तक अपने देश का नेतृत्व नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed