Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   marco rubio wang yi talk trump xi putin trilateral meeting apec summit

US-रूस और चीन की बैठक: क्या ट्रंप-जिनपिंग से मुलाकात को राजी हैं पुतिन? रूबियो-वांग यी की बातचीत में बनी योजना

Thu, 12 Nov 2026 07:57 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 12 Nov 2026 07:57 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इसमें ट्रंप की चीन यात्रा, शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा और रूस के साथ त्रिपक्षीय बैठक पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
marco rubio wang yi talk trump xi putin trilateral meeting apec summit
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रूबियो ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगामी चीन यात्रा, जी20 शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित फ्लोरिडा यात्रा और शांति तथा परमाणु निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए रूस को शामिल करते हुए एक त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका: ब्रिटेन में एयरबेस उड़ाने की थी साजिश, ईरान समर्थित नेटवर्क के तीन लोगों पर शिकंजा; और क्या हैं आरोप
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह बातचीत 11 नवंबर को चीन के अनुरोध पर हुई। इसमें द्विपक्षीय संबंधों और दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की आगामी यात्राओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि विदेश मंत्री और निदेशक ने रणनीतिक स्थिरता पर आधारित रचनात्मक संबंध बनाए रखने की दोनों देशों के नेताओं की प्रतिबद्धता को दोहराया। यह संबंध सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता के सिद्धांतों पर आधारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर सार्थक बातचीत के महत्व पर सहमत हुए। इन उद्देश्यों में शांति और परमाणु निरस्त्रीकरण शामिल हैं। इसके लिए रूस की भागीदारी वाली संभावित त्रिपक्षीय नेताओं की बैठक भी आयोजित की जा सकती है।

बातचीत को लेकर चीन ने क्या कहा?
चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इस बातचीत को लेकर अलग बयान जारी किया। इसमें बातचीत को सकारात्मक और रचनात्मक बताया गया। मंत्रालय के मुताबिक, वांग यी और मार्को रूबियो ने चीन-अमेरिका संबंधों और दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली बातचीत पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, वांग यी ने कहा कि अमेरिका के प्रति चीन की नीति स्थिर और निरंतर बनी रहेगी। चीन अमेरिका के साथ संवाद और सहयोग मजबूत करने, मतभेदों और संवेदनशील मुद्दों को उचित तरीके से सुलझाने तथा एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों को 2026 में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) नेताओं की अनौपचारिक बैठक और जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी में एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। साथ ही चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम करना चाहिए।


एपीईसी सम्मेलन में ट्रंप जाएंगे चीन, शी जिनपिंग आएंगे अमेरिका
यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप के आगामी एपीईसी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन दौरे की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा आने की उम्मीद है। इन दोनों यात्राओं के दौरान वैश्विक मुद्दों पर दोनों नेताओं की बातचीत को अहम माना जा रहा है। इसी बीच ट्रंप, शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच त्रिपक्षीय बैठक की संभावना भी सामने आई है। मार्को रूबियो ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि एपीईसी शिखर सम्मेलन के इतर तीनों नेताओं की बैठक आयोजित करने की कोशिशें जारी हैं।

ये भी पढ़ें: 'महान देशभक्त बरी हुआ': रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर ट्रंप, थॉमस को बताया लूजर

क्या जेलेंस्की भी बैठक में शामिल होंगे?
इससे पहले अक्तूबर में ट्रंप ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। इसका उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के रास्ते तलाशना और वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाना था। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया था कि इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मौजूदगी जरूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed