फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Elections 2026: Oli vs. Balen Gagan Thapa vs Amresh 3500 candidates file nominations For 165 seats

नेपाल चुनाव 2026: ओली बनाम बालेन, गगन थापा की अमरेश से टक्कर; 165 सीटों के लिए मैदान में 3500 उम्मीदवार

Wed, 21 Jan 2026 01:25 AM IST
लव गौर अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडो
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडो Published by: लव गौर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:25 AM IST
सार

Nepal Elections 2026: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की 165 सीटों के लिए प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत करीब 3,500 उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें पूर्व काठमांडू मेयर बालेन्द्र शाह, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Nepal Elections 2026: Oli vs. Balen Gagan Thapa vs Amresh 3500 candidates file nominations For 165 seats
बालेन्द्र शाह और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के चुनावी समर में इस बार सबसे बड़ी लड़ाई झापा क्षेत्र- 5 में देखने को मिलेगी। इस सीट से नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नामांकन दाखिल किया है। ओली का मुकाबला राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता और काठमांडू महानगर के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह बालेन से होगा। इस साल 5 मार्च को संसद के निचले सदन 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


गगनकुमार थापा की अमरेश कुमार सिंह से टक्कर
बालेन ने मेयर पद से इस्तीफा देकर संसदीय राजनीति में कदम रखा है। नेपाली कांग्रेस के नव-निर्वाचित सभापति गगनकुमार थापा अपना पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र काठमांडू-4 छोड़कर मधेश प्रदेश के सर्लाही-4 से ताल ठोक रहे हैं। उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस के पूर्व नेता और हाल ही में आरएसपी में शामिल हुए डॉ. अमरेश कुमार सिंह से होगी। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने रुकुम पूर्व से और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सह संयोजक माधव कुमार नेपाल ने रौतहट-1 से नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


शेरबहादुर देउबा नहीं लड़ रहे चुनाव
पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही उनकी करीब 34 वर्षों की निरंतर संसदीय यात्रा पर विराम लग गया है। आरएसपी के सभापति रवि लामिछाने ने चितवन क्षेत्र-2 से मैदान में हैं। नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. शेखर कोईराला ने मोरंग-6 से चुनाव लड़ रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव सप्तरी-3 से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा चुनावः लगभग 3,500 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल 
नेपाल में प्रतिनिधि सभा के प्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए मंगलवार शाम पांच बजे तक चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 3483 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए, जिनमें 3,088 पुरुष और 395 महिलाएं शामिल हैं। ये उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरे हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। 

ये भी पढ़ें: India-Nepal Relations: चुनाव तैयारियों के बीच भारत की नेपाल को मदद, 60 गाड़ियों की पहली खेप तोहफे में दी

275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 110 सदस्य समानुपातिक प्रणाली से और 165 सदस्य प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत चुने जाते हैं। समानुपातिक प्रणाली के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि प्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन मंगलवार कराया गया। मालूम हो कि हिमालयी राष्ट्र नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव 5 मार्च को कराए जाएंगे।


नेपाली कांग्रेस विवाद में सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश से इन्कार
नेपाली कांग्रेस के आंतरिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने निर्वाचन आयोग के उस फैसले पर रोक लगाने से भी मना कर दिया, जिसमें विशेष महाधिवेशन से निर्वाचित गगन थापा पक्ष को आधिकारिक मान्यता दी गई थी। इस फैसले के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता शेरबहादुर देउबा और पूर्णबहादुर खड्का ने रिट याचिका दायर की थी।

मंगलवार को याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सुनील कुमार पोखरेल की एकल पीठ ने अंतरिम आदेश की मांग खारिज कर दी। अदालत ने विवाद सुलझाने के उद्देश्य से कांग्रेस के दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस आदेश के बाद गगन थापा पक्ष को मिली वैधानिक मान्यता फिलहाल बरकरार रहेगी। याचिकाकर्ताओं देउबा और खड्का ने रविवार को अदालत से मांग की थी कि जब तक आयोग के फैसले पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक चुनावी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed