{"_id":"6939f14b1433f07b900f1eb4","slug":"us-president-donald-trump-says-the-us-has-seized-an-oil-tanker-off-the-coast-of-venezuela-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: अमेरिका ने वेनेजुएला तट के पास जब्त किया तेल टैंकर; 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' योजना की भी घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: अमेरिका ने वेनेजुएला तट के पास जब्त किया तेल टैंकर; 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' योजना की भी घोषणा
Thu, 11 Dec 2025 03:48 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 11 Dec 2025 03:48 AM IST
सार
US-Venezuela Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़े तेल टैंकर को जब्त किया है। इसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने नौसेना की मदद से यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI Photos
विस्तार
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला के तट के पास एक बड़ा तेल टैंकर जब्त किया है। ट्रंप के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा टैंकर है जिसे अमेरिका ने कब्जे में लिया है। यह कदम वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें - NATO: यूक्रेन शांति के प्रयास तेज, अमेरिकी राष्ट्रपति संग यूरोपीय नेताओं ने की चर्चा; लेकिन ट्रंप ने चौंकाया
अमेरिकी कोस्ट गार्ड और नेवी ने मिलकर की कार्रवाई
यह कार्रवाई अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने की, जिसमें नेवी का सहयोग भी शामिल था। एक दिन पहले ही अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की खाड़ी के ऊपर लड़ाकू विमान उड़ाए थे, कहा जा रहा है कि इतने पास से उड़ान हाल के वर्षों में पहली बार हुई है। अमेरिका पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है और समुद्री ड्रग-स्मगलिंग नेटवर्क पर कई घातक हमले भी किए हैं।
विज्ञापन
जमीन पर हमले जल्द हो सकते हैं- ट्रंप
ट्रंप ने इशारा किया कि और भी कदम आने वाले दिनों में देखे जा सकते हैं, हालांकि उन्होंने विवरण नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर हमले जल्द हो सकते हैं, पर स्थान या समय स्पष्ट नहीं किया। इसी बीच, अमेरिका ने हालिया वार्ताओं के दौरान तेल कंपनी शेवरॉन को वेनेजुएला में फिर से तेल उत्पादन और निर्यात शुरू करने की अनुमति दी थी। इससे मादुरो सरकार को आर्थिक राहत मिली है।
'ट्रंप गोल्ड कार्ड' योजना
इधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को एक और बड़ा एलान किया, 'ट्रंप गोल्ड कार्ड'। उन्होंने कहा कि इसकी वेबसाइट कुछ ही मिनटों में चालू हो जाएगी और इससे जुटने वाला सारा पैसा अमेरिकी सरकार को जाएगा। ट्रंप के अनुसार, यह ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन कई ज्यादा फायदे देता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियां इस कार्ड के जरिए विदेशी प्रतिभाशाली छात्रों या पेशेवरों को पढ़ाई के बाद अमेरिका में रोक सकेंगी। कई प्रतिभाशाली लोग, जैसे भारत, चीन या फ्रांस से पढ़कर आने वाले, डिग्री पूरी होने के बाद लौटने के लिए मजबूर हो जाते हैं। गोल्ड कार्ड इस समस्या का समाधान बताए जा रहा है।
यह भी पढ़ें - JD Vance on Viral Photo: 'AI से बनाई गई तस्वीर, जब लड़ता हूं तो...', पत्नी से झगड़े की वायरल फोटो पर बोले वेंस
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बड़ी कंपनियां, खासकर एप्पल, लंबे समय से इस मुद्दे पर चिंता जता रही थीं। गोल्ड कार्ड से न सिर्फ कंपनियों को योग्य लोगों को रखने में सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार को अरबों डॉलर की कमाई भी होगी, जो सीधे अमेरिकी खजाने में जाएगा।

#WATCH | US President Donald J Trump says, "Very excitingly for me and for the country, we've just launched the Trump Gold Card. The site goes up in about 30 minutes, and all funds go to the United States government... It's somewhat like a green card, but with big advantages over… pic.twitter.com/JbOM80GLvT
— ANI (@ANI) December 10, 2025
यह भी पढ़ें - JD Vance on Viral Photo: 'AI से बनाई गई तस्वीर, जब लड़ता हूं तो...', पत्नी से झगड़े की वायरल फोटो पर बोले वेंस
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बड़ी कंपनियां, खासकर एप्पल, लंबे समय से इस मुद्दे पर चिंता जता रही थीं। गोल्ड कार्ड से न सिर्फ कंपनियों को योग्य लोगों को रखने में सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकार को अरबों डॉलर की कमाई भी होगी, जो सीधे अमेरिकी खजाने में जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन