{"_id":"6939acafb897d0a52f0e29fb","slug":"us-vice-president-jd-vance-shut-down-viral-photo-claiming-fighting-wife-usha-says-clearly-fake-wear-undershirt-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"JD Vance on Viral Photo: 'AI से बनाई गई तस्वीर, जब लड़ता हूं तो...', पत्नी से झगड़े की वायरल फोटो पर बोले वेंस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
JD Vance on Viral Photo: 'AI से बनाई गई तस्वीर, जब लड़ता हूं तो...', पत्नी से झगड़े की वायरल फोटो पर बोले वेंस
Wed, 10 Dec 2025 10:54 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:54 PM IST
सार
US Vice President: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस की पत्नी उषा के साथ रेस्तरां में झगड़े की एक एआई-जनित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर वेंस ने मजाकिया अंदाज में इसे फर्जी करार देते हुए कहा कि जब भी मैं पत्नी से लड़ने बाहर जाता हूं तो एक अंडरशर्ट पहनकर जाता हूं।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही एक वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें दावा किया गया कि वह अपनी पत्नी उषा वेंस पर एक रेस्तरां में जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। वेंस ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए इसे एआई द्वारा बनाई गई झूठी तस्वीर करार दिया। उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में खारिज किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में जेडी वेंस को गुस्से में पत्नी उषा को फटकारते हुए दिखाया गया था। उषा तस्वीर में नीचे सिर झुकाए दिखाई दे रही थीं। दावा था कि यह दृश्य एक रेस्तरां में हुआ। तस्वीर इतनी तेजी से फैली कि हजारों यूजर्स ने इसे सच मान लिया। लेकिन वेंस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह एआई से बनाई गई छेड़छाड़ है और इसका हकीकत से कोई संबंध नहीं।
विज्ञापन
I always wear an undershirt when I go out in public to have a fight loudly with my wife. https://t.co/LUivOsVv2u
विज्ञापन विज्ञापन— JD Vance (@JDVance) December 9, 2025
फोटो पर क्या बोले वेंस?
वेंस ने मजाक में कहा कि फोटो नकली है क्योंकि मैं जब भी पत्नी से जोर से लड़ने बाहर जाता हूं, तो एक अंडरशर्ट पहनकर ही जाता हूं। उनका यह व्यंग्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने इसे एआई भ्रम फैलाने का एक बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि गलत तस्वीरें बनाकर परिवार को निशाना बनाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
फेसबुक पर पोस्ट की गई थी फोटो
यह फोटो फेसबुक पर पोस्ट की गई थी, जहां से यह हर प्लेटफॉर्म पर फैल गई। तस्वीर में वेंस का चेहरा काफी गुस्से में दिखाया गया था, जबकि उषा को शर्मिंदा मुद्रा में दिखाया गया। फोटो देखने में असली लग रही थी, लेकिन बाद में कई लोगों ने इसमें एआई की गड़बड़ियां पहचानीं।
वेंस ने भी इसे एआई-जनित मानते हुए कहा कि किसी ने जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश की। वेंस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह फोटो पूरी तरह मनगढ़ंत है और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनकी प्रतिक्रिया के बाद अधिकांश यूजर्स ने माना कि यह एआई आधारित फेक न्यूज का ताजा मामला है।
अन्य वीडियो-