{"_id":"5f18901d8ebc3e9fb64dff4d","slug":"us-president-donald-trump-says-india-leads-in-second-place-in-coronavirus-testing-vaccine-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच में अमेरिका सबसे आगे भारत दूसरे नंबर पर: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना जांच में अमेरिका सबसे आगे भारत दूसरे नंबर पर: डोनाल्ड ट्रंप
Thu, 23 Jul 2020 12:44 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:44 AM IST
सार
- ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- महामारी के हालात बेहतर होने से पहले बदतर हो सकता है कोरोना संकट
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वैक्सीन बनाने और कोरोना को हराने की प्रतिज्ञा भी ली
- चीन पर साधा निशाना, बोले- दुनिया को संक्रमित कर रहा उसका वायरस
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना जांच में अमेरिका पूरी दुनिया में सबसे आगे है और भारत दूसरे नंबर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पांच करोड़ से अधिक लोगों की जांच कर चुके हैं। इसके बाद भारत दूसरे नंबर पर है, जिसने अब तक करीब एक करोड़ 20 लाख लोगों की जांच की है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी लोगों को चेतावनी देते हुए ये बात कही। ट्रंप ने कहा, अमेरिकी लोगों ने महामारी के बीच जैसा रवैया दिखाया, वो दूसरी जगहों की तुलना में बेहतर है। फिर भी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में बीमारी से हालात और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा ‘हम सब एक परिवार हैं’ हमसे दूर जा रहे हर व्यक्ति के लिए दुख है। मैं ऐसे लोगों के सम्मान में प्रतिज्ञा करता हूं कि हम वैक्सीन बनाएंगे और वायरस को हराएंगे। हम वैक्सीन निर्माण और इलाज के तौर तरीके को लेकर बेहतर काम कर रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिका में अब तक कोरोना से एक लाख 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लाख से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
‘चाइना वायरस’ शातिर और घातक
ट्रंप ने कोरोना को ‘चाइना वायरस’ का नाम देते हुए कहा कि ये शातिर और घातक बीमारी है। ये जानलेवा बीमारी है, जिसने चीन से निकलकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। हम इससे लड़ रहे हैं और दूसरे देशों की मदद कर रहे हैं। इसके लिए हमारे पास शक्तिशाली रणनीति है। कोविड-19 से बुजुर्गों को खतरा ज्यादा है और युवाओं को कम है, लेकिन युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
डिसइन्फेक्टेंट से इलाज पर हुई थी आलोचना
राष्ट्रपति ट्रंप कई सप्ताह बाद व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के लिए आए। इससे पहले उन्होंने अप्रैल में कहा था कि लोगों के शरीर में डिसइन्फेक्टेंट इंजेक्शन के जरिए दिया जाए तो वायरस का इलाज संभव है। ट्रंप के इस बयान को लेकर चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और राजनेताओं समेत दुनियाभर से अन्य लोगों ने जमकर आलोचना की थी। अमेरिका के कई राज्यों में वायरस तेजी से बढ़ रहा है और फ्लोरिडा वायरस का केंद्र बना हुआ है।