फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump Japan PM Sanae Takaichi China Prez Xi Jinping news and updates

US: जिनपिंग से बातचीत के बाद बदले ट्रंप के तेवर, जापान की पीएम को ताइवान मुद्दे पर नरम रुख रखने के लिए कहा

Thu, 27 Nov 2025 01:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 27 Nov 2025 01:27 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump Japan PM Sanae Takaichi China Prez Xi Jinping news and updates
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची। - फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से एक हालिया फोन बातचीत में ताइवान को लेकर रुख में नरमी बरतने के लिए कहा है। गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की थी। इसमें जिनपिंग ने ताइवान का मुद्दा उठाया था। इसके बाद ही ट्रंप की तरफ से जापान की पीएम को यह हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की पीएम ने हाल ही में चीन पर निशाना साधा था और ताइवान को लेकर बयान दिया था। तकाइची ने संसद में इशारा किया था कि ताइवान पर चीन का किसी भी तरह का हमला जापानी सुरक्षाबलों क कार्रवाई करने पर मजबूर कर सकता है। हालांकि, उनके इस बयान पर चीन की ओर से नाराजगी जाहिर की गई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन-जापान के बीच इस टकराव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद तकाइची से बीजिंग के रुख को लेकर बात की। उन्होंने जापानी पीएम को अपना रुपख नरम करने के लिए कहा। हालांकि, जापान के क्योदो न्यूज के मुताबिक, ट्रंप ने इस फोन के दौरान तकाइची को चीन के साथ राजनयिक टकराव कम करने पर जोर देने के लिए कह दिया है। 

क्योदो के मुताबिक, जापान के अधिकारी ट्रंप के इस संदेश से चौंक गए हैं और माना जा रहा है कि ट्रंप अब चीन के साथ रिश्ते बेहतर करने के दौर में ताइवान के मुद्दे को खास तरजीह नहीं देना चाहते। 
विज्ञापन

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जापान की पीएम तकाइची के बीच सोमवार की रात को फोन पर बात हुई थी। इस वार्ता के बाद ट्रंप ने पत्रकारों को बताया था कि उनकी जबरदस्त बातचीत हुई है और उन्हें भरोसा है कि जापान और चीन ठीक कर रहे हैं। ट्रंप और तकाइची की बातचीत शी जिनपिंग से हुई वार्ता के कुछ ही समय बाद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed