फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump Gaza takeover Plan Palestinians displacement in Jordan Egypt news in hindi

Trump Gaza Plan: ट्रंप ने फिर दोहराया- गाजा पर अमेरिकी हक, 22 लाख+ फलस्तीनी पड़ोसी देशों में विस्थापित करेंगे

Wed, 12 Feb 2025 09:13 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 12 Feb 2025 09:13 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि पश्चिम एशियाई इलाके- गाजा पर अमेरिका का हक है। उन्होंने कहा है कि यहां रहने वाले लगभग 22 लाख फलस्तीनी लोगों को पड़ोसी देशों में विस्थापित किया जाएगा। ट्रंप ने जॉर्डन और मिस्र जैसे देशों के साथ मिलकर गाजा को नए सिरे से विकसित करने की योजना बनाने का संकेत भी दिया है।

विज्ञापन
US President Donald Trump Gaza takeover Plan Palestinians displacement in Jordan Egypt news in hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशियाई देश इस्राइल और अमेरिका के बीच बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस्राइल और हमास के बीच 15 महीने से जारी हिंसा फिलहाल रूक गई है। दोनों पक्षों के युद्धविराम के बीच कई बंधकों की रिहाई भी हुई है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हिंसाग्रस्त क्षेत्र गाजा पर अधिकार की बात को लेकर चर्चा में हैं। ट्रंप बीते एक हफ्ते में कई बार दोहरा चुके हैं कि गाजा पर अमेरिका का हक है। उन्होंने कहा है कि इस भूखंड की वर्तमान स्थिति ऐसी है, जहां कोई भी दोबारा बसना नहीं चाहेगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि यहां रहने वाले लगभग 22 लाख फलस्तीनी लोगों को जॉर्डन और मिस्र जैसे पड़ोसी देशों में विस्थापित किया जा सकता है। हालांकि, ट्रंप के इस बयान की आलोचना भी हो रही है।
विज्ञापन


ट्रंप के बयान के बीच जॉर्डन के राजा का रूख
पश्चिम एशिया में जॉर्डन और अमेरिका को सबसे करीबी सहयोगी माना जाता है। हालांकि, मिस्र के दौरे पर आए जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने ट्रंप के 'गाजा पर अमेरिकी अधिकार' वाले बयान का विरोध भी किया। उन्होंने कहा, मिस्र एक योजना पर काम कर रहा है कि किस प्रकार पश्चिमी एशियाई देश ट्रंप के इस चौंकाने वाले प्रस्ताव पर उनके साथ 'काम करने को सहमत' हो सकते हैं। 
विज्ञापन


गंभीर मानवीय संकट का समाधान सभी के लिए प्राथमिकता हो
जॉर्डन के राजा ने ट्रंप से मुलाकात के बाद कहा, 'मैंने गाजा और पश्चिमी एशिया में फलस्तीनियों के विस्थापन के खिलाफ जॉर्डन की दृढ़ स्थिति साफ कर दी है। यही अरब देशों का भी मानना है।' उन्होंने कहा, फलस्तीनियों को विस्थापित किए बिना गाजा में पुनर्निर्माण और गंभीर मानवीय संकट का समाधान सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा, 'हम सऊदी अरब में इस बात पर चर्चा करेंगे कि अमेरिका के साथ मिलकर गाजा संकट का समाधान कैसे किया जा सकता है। मुझे लगता है कि हमें तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक मिस्र राष्ट्रपति ट्रंप से मिलकर अपनी योजना सार्वजनिक नहीं करता।'
विज्ञापन
विज्ञापन




'गाजा में निजी संपत्ति विकसित करने का कोई इरादा नहीं'
यह भी दिलचस्प है कि ट्रंप ने 'गाजा पर अमेरिकी हक' वाला बयान जॉर्डन के राजा के साथ मुलाकात के ठीक बाद दोहराया। ट्रंप ने जॉर्डन के राजा से मुलाकात के बाद ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि गाजा हमारे कब्जे में होगा। हमें इसे खरीदने की जरूरत नहीं है। हम इसे अपने पास रखेंगे, अमेरिका इसे संभाल कर रखेगा। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'गाजा में निजी तौर पर संपत्ति विकसित करने का उनका कोई इरादा नहीं है।' अमेरिका में राष्ट्रपति बनने से पहले रियल एस्टेट कारोबारी के तौर पर धनकुबेर बनने वाले ट्रंप ने कहा, उनका रियल एस्टेट करियर शानदार रहा है। 


गाजा पट्टी के लोग 'भयानक जीवन जी रहे हैं, पुनर्विकास जरूरी
ट्रंप ने कहा, 'गाजा में पुनर्विकसित भूमि मध्य पूर्व के लोगों के लिए ही होगी। लोगों के लिए ढेर सारी नौकरियां पैदा होंगी। गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी लोग वहां से निकलकर खुश होंगे।' उन्होंने कहा कि बीते 15 महीने के हिंसक संघर्ष के बाद वर्तमान में गाजा पट्टी के लोग 'भयानक जीवन जी रहे हैं। वे ऐसी इमारतों के नीचे रह रहे हैं जिनमें अधिकांश गिर चुकी हैं और आगे भी गिरती रहेंगी। हर दिन लोग मारे जा रहे हैं।' बकौल ट्रंप दुनिया में कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है जहां गाजा पट्टी से अधिक खराब हालात हों।

गाजा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की योजना
राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को उनकी योजना तहत 'वापस गाजा में बसने' का अधिकार नहीं होगा।  इस पर ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने कहा था कि वह फलस्तीनियों को केवल अस्थायी रूप से कहीं और बसाने की बात कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed