फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump announces 25% tariffs on India starting August 1st.

US Tariffs On India: ट्रंप ने कहा- भारत हमारा दोस्त, लेकिन 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगेगा और जुर्माना भी देना होगा

Wed, 30 Jul 2025 05:51 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 30 Jul 2025 05:51 PM IST
सार

Donald Trump Announces 25% Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है। ट्रंप ने इस दौरान ये भी कहा कि वे (भारत) रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं।

विज्ञापन
US President Donald Trump announces 25% tariffs on India starting August 1st.
ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ और जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US-China: टैरिफ से प्रभावित कंपनियों को मदद देने का चीन का आश्वासन, अमेरिका के साथ वार्ता का नहीं निकला परिणाम
विज्ञापन


ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा- इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदे हैं, और चीन के साथ, वे रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके - सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन!'
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रंप ने अपने एक दूसरे पोस्ट में कहा कि भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है।



डेडलाइन आगे नहीं बढ़ेगी- डोनाल्ड ट्रंप
वहीं इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- पहली अगस्त की समयसीमा तो पहली अगस्त की ही है- यह मजबूती से कायम है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। अमेरिका के लिए एक बड़ा दिन!!!

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha: जयशंकर ने राहुल को बताया 'चाइना-गुरु', कहा- कुछ लोग चीनी राजदूत से ट्यूशन लेकर देते हैं ज्ञान







ट्रंप ने पहले 26 फीसदी टैरिफ का किया था एलान
इससे पहले 3 अप्रैल 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर भारी टैरिफ का एलान किया था। उन्होंने भारत पर 26% 'रेसिप्रोकल टैरिफ' लगाया। चीन पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20% और जापान पर 24% टैरिफ लगाया था। इसके साथ कंबोडिया पर 49 प्रतिशत, मेडागास्कर पर 47 प्रतिशत, वियतनाम पर 46 प्रतिशत और थाईलैंड पर 36 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि यह शुल्क आंशिक जवाबी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed