फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump announced that his country is terminating its relationship with the who

अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से तोड़ा नाता, ट्रंप ने चीन के इशारों पर काम करने का लगाया आरोप

Sat, 30 May 2020 01:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 May 2020 01:33 AM IST
सार

  • अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) से सारे संबंधों को समाप्त कर दिया है
  • डोनाल्ड ट्रंप ने कहा डब्ल्यूएचओ बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने में नाकाम रहा 
  • अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई 

विज्ञापन
US President Donald Trump announced that his country is terminating its relationship with the who
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) से सारे संबंधों को समाप्त कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ पूरी तरह से चीन के इशारे पर चल रहा है। डब्ल्यूएचओ बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने में नाकाम रहा है और इसलिए हम विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने सारे संबंधों को खत्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
ट्रंप ने आगे कहा कि चीन द्वारा केवल 4 करोड़ डॉलर प्रति वर्ष का भुगतान करने के बावजूद डब्ल्यूएचओ चीन के इशारे पर चलता है और हम 45 करोड़ डॉलर देते हैं लेकिन हमारी बातों को नहीं सुना जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ से सुधार को लेकर जो सिफारिश की गई थी उसे लागू नहीं किया गया, इसलिए अमेरिका डब्ल्यूएचओ से अपना रिश्ता तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि वुहान में उत्पन्न कोरोना वायरस के बारे में जानकारी छुपाकर चीन ने इसे पूरी दुनिया में फैलने दिया। जिससे एक वैश्विक महामारी पैदा हुई और इसके कारण अब तक पूरी दुनिया में 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि  चीनी अधिकारियों ने डब्ल्यूएचओ से भी कई तरह की जानकारियां छुपाई।

साथ ही अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, ट्रंप ने हांगकांग को दिए गए व्यापार और यात्रा दर्जे को खत्म करने की घोषणा की। ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन ने ब्रिटेन के साथ हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन किया है। चीन ने हाल ही में हांगकांग में विवादित सुरक्षा कानून लागू किया था जिससे उसकी स्वायत्तता खतरे में आ गई है। ट्रंप की इस घोषणा के बाद ही सोशल मीडिया पर अमेरिका में ही आलोचना होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed