{"_id":"67ceb09271a4b359160c47eb","slug":"us-president-doanld-trump-says-tariffs-on-mexico-canada-could-go-up-as-time-goes-by-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'समय के साथ कनाडा-मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ सकते हैं', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'समय के साथ कनाडा-मेक्सिको पर टैरिफ बढ़ सकते हैं', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान
Mon, 10 Mar 2025 03:11 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 10 Mar 2025 03:11 PM IST
सार
प के एलान के बाद से कनाडा और मेक्सिको में चिंता का माहौल है। अमेरिका के जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि समय के साथ कनाडा और मेक्सिको पर भविष्य में टैरिफ बढ़ सकते हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि वैश्विक समुदाय ने अमेरिका से लंबे समय तक फायदा उठाया। सीईओ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब व्यापार जगत टैरिफ को लेकर आई स्पष्टता को देख सकता है। कई वर्षों तक विश्व भर के देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने अमेरिका से पैसा लिया और अब हम इसे वापस ला रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि जो देश हमारे साथ जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे।
ट्रंप ने कनाडा-मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया है एलान
गौरतलब है कि ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने दोनों देशों पर यह टैरिफ अवैध अप्रवासन पर लगाम न लगाने के लिए और अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की आवक के लिए लगाया है। ट्रंप का मानना है कि कनाडा और मेक्सिको के जरिए ही अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की तस्करी होती है, जिससे अमेरिका में लाखों लोग मर चुके हैं। साथ ही ट्रंप का मानना है कि कनाडा और मेक्सिको अगर अवैध अप्रवासियों पर नकेल कसते तो अमेरिका में इतने बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासी नहीं आ सकते थे। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में 30 दिनों के लिए मेक्सिको और कनाडा से आने वाले कुछ उत्पादों पर टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया है।
अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट
ट्रंप के एलान के बाद से कनाडा और मेक्सिको में चिंता का माहौल है। अमेरिका के जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यही वजह है कि ट्रंप के फैसले से वहां के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। दरअसल कनाडा और मेक्सिको में लोग अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं। साथ ही पारस्परिक टैरिफ लगने से इन देशों में अमेरिकी उत्पाद काफी महंगे हो गए हैं। हालांकि ट्रंप पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहे हैं और उन्होंने 2 अप्रैल से जैसे को तैसा की तर्ज पर सभी देशों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन