{"_id":"5f9674668ebc3e5fa477c0da","slug":"us-pre-poll-voting-a-record-5-point-87-million-people-have-voted-so-far-results-may-be-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"US में प्री-पोल वोटिंग: अब तक रिकॉर्ड 5.87 करोड़ लोगों ने किया मतदान, परिणाम में हो सकती है देरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US में प्री-पोल वोटिंग: अब तक रिकॉर्ड 5.87 करोड़ लोगों ने किया मतदान, परिणाम में हो सकती है देरी
Mon, 26 Oct 2020 12:31 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, न्यूयॉर्क।
पीटीआई, न्यूयॉर्क।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
US Election 2020
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से मतदान का स्वरूप बदल गया है। लोग पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए जुटने वाली भीड़ का हिस्सा बनने से कतरा रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच कड़े मुकाबले को लेकर लोगों में अलग तरह का उत्साह भी है। यही वजह है कि प्री पोल वोटिंग ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन
अमेरिका में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक पांच करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग मतदान कर चुके हैं और यह संख्या 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती मतदान से ज्यादा है। लेकिन मेल के जरिए मतदान की अप्रत्याशित संख्या ने परिणाम जारी होने में विलंब की संभावनाएं भी बढ़ा दी हैं क्योंकि मतों की गिनती में तीन नवंबर से ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन
सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका के एडिसन रिसर्च और कैटलिस्ट के सर्वेक्षणों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि सर्वेक्षण का हिस्सा रहे 50 राज्यों और वाशिंगटन डीसी में अब तक 5 करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है और मतदान के लिए अभी नौ दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि साल 2016 में इसी अवधि में पांच करोड़ 83 लाख लोगों ने मतदान किया था। उस साल राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो कुल मतदान हुआ था, उसमें से 42 फीसदी शुरुआती मतदान था। वहीं सीएनएन की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि मेल के जरिए अप्रत्याशित संख्या में मतदान के बाद भी ऐसी संभावना है कि चुनाव परिणाम की अंतिम घोषणा तीन नवंबर रात तक भी नहीं हो पाए।
सीएनएन ने मीडिया विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि वोटों की गिनती तीन नवंबर रात से भी ज्यादा समय ‘अगली सुबह या फिर अगले दिन की दोपहर तक या उससे भी ज्यादा समय तक खिंच सकती है।’
वहीं टेक्सास में 13 अक्तूबर से अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि मतों की संख्या के मामले में राज्य में इस शताब्दी में यहां हुआ मतदान अब तक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है। माना जा रहा है कि अब तक जो पांच करोड़ 87 लाख लोगों ने मतदान किया है, इनमें से 54 फीसदी मतदान बेहद कड़े मुकाबले वाले राज्यों में हुआ है।