फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: possible security lapses in focus after trump rally shooting

Donald Trump Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद एजेंसियां अलर्ट; पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में कहां हुई चूक?

Sun, 14 Jul 2024 04:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 14 Jul 2024 04:00 PM IST
सार

US: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली में गोलीबारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ चुकी है। मामले में रैली के दौरान सुरक्षा में कहां चूक हुई है इस पर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान केंद्रित हो चुका है।

विज्ञापन
US: possible security lapses in focus after trump rally shooting
ट्रंप की सुरक्षा में कैसे लगी सेंध? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर रिपब्लिकन सांसदों ने कहा कि वे इस बात की तुरंत जांच शुरू करेंगे कि कैसे एक स्नाइपर ने सीक्रेट सर्विस एजेंटों को चकमा देकर डोनाल्ड ट्रम्प के चुनावी रैली में भाषण देने वाले जगह के पास एक मकात की छत पर चढ़ गया और मारे जाने से पहले कई गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


सुरक्षा घेरे से बाहर था हमलावर- रिपोर्ट
हालांकि अभी भी घटना के बारे में जानकारी कम है, लेकिन शुरुआती मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटर बटलर, पेंसिल्वेनिया में रैली वाली जगह पर सुरक्षा घेरे के बाहर था। एक समाचार एजेंसी के साक्षात्कार में एक व्यक्ति ने कहा कि उसने पुलिस और सीक्रेट सर्विस को सचेत करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


मस्क ने सीक्रेट सर्विस एजेंसी के अधिकारी का मांगा इस्तीफा
वहीं डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने सीक्रेट सर्विस की आलोचना की, जिन पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जबकि अरबपति एलन मस्क ने सीक्रेट सर्विस एजेंसी के नेतृत्व से इस्तीफा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद कंजर्वेटिव कार्यकर्ता ने पूछे सवाल
इधर कंजर्वेटिव कार्यकर्ता जैक पोसोबिएक ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पूछा, पूरी राइफल किट के साथ एक स्नाइपर को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रैली वाली जगह के पास सबसे नजदीकी छत पर पहुंचने की अनुमति कैसे दी गई? वहीं रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने सोशल मीडिया पर कहा कि सदन सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल और डीएचएस (होमलैंड सिक्योरिटी विभाग) और एफबीआई के अन्य उपयुक्त अधिकारियों को हमारी समितियों के समक्ष जल्द से जल्द सुनवाई के लिए उपस्थित होंगे।

मामले में सीक्रेट सर्विस की जांच जारी
इस हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और 15 नवंबर के चुनाव में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन को जानकारी दी है, हालांकि एजेंसी ने अपने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कई अन्य सवालों का जवाब नहीं दिया। वहीं पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस ने सीक्रेट सर्विस से कई सवाल पूछे हैं, जिसका भी जवाब नहीं दिया गया है।  वहीं इस हमले के दौरान ट्रंप को सुनने पहुंचे शख्स बेन मैसर, जो रैली के सुरक्षा घेरे के बाहर उनकी बातें सुन रहे थे, ने जब देखा कि दो अधिकारी किसी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उसने छत पर उस आदमी को देखा और अधिकारी को बताया कि वह ऊपर छत पर था। जहां पुलिस अधिकारी उसे ढूंढ़ने गया था।

'ट्रंप की सुरक्षा की समीक्षा होना जरूरी'
वही राष्ट्रपति के सुरक्षा दल में सेवारत रहे पूर्व सीक्रेट सर्विस एजेंट जोसेफ लासोरसा का कहना है कि इस हमले के कारण ट्रंप की सुरक्षा की समीक्षा की जानी जरूरी है और भविष्य में उन्हें वर्तमान राष्ट्रपति के समान सुरक्षा प्रदान की जाएगी। लासोरसा ने आगे कहा की इस घटना की गहन समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा को बड़े पैमाने पर फिर से गठित किया जाएगा।


इधर सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि उसने हाल ही में ट्रंप की सुरक्षा दल में सुरक्षात्मक संसाधन और क्षमताएं जोड़ी हैं, लेकिन उसने कोई और विवरण नहीं दिया। सुरक्षा सेवाओं में काम करने वाले एक सेवानिवृत्त एजेंट ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इस घटना की आंतरिक समीक्षा की जानी चाहिए और आदर्श रूप से बाहरी समीक्षा भी की जानी चाहिए। पूर्व एजेंट ने कहा, स्थिति की गंभीरता भविष्य में ऐसी विफलताओं को रोकने और सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed