{"_id":"61e286a12154cb084316ece3","slug":"us-police-arrested-a-man-who-attacked-an-indian-origin-sikh-taxi-driver-at-jfk-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने वाला गिरफ्तार, जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उछाली गई थी पगड़ी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने वाला गिरफ्तार, जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उछाली गई थी पगड़ी
Sat, 15 Jan 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:02 PM IST
सार
न्यूयॉर्क पोर्ट अथॉरिटी और न्यू जर्सी पुलिस ने हसनैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हसनैन पर थर्ड डिग्री में हमला करने और गंभीर रूप से उत्पीड़न करने के आरोप में कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की पगड़ी उछालने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद हसनैन के रूप में हुई है। इस व्यक्ति ने तीन जनवरी को को जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला किया और उसकी पकड़ी को उछाला। इतना ही नहीं वहां पर 'पगड़ी वालों अपने देश वापस चले जाओ' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क पोर्ट अथॉरिटी और न्यू जर्सी पुलिस ने हसनैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हसनैन पर थर्ड डिग्री में हमला करने और सेकेंड डिग्री में गंभीर रूप से उत्पीड़न करने के आरोप में कार्यवाई की जा रही है, उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
उधर, टैक्सी ड्राइवर ने इस कार्रवाई पर कहा कि वह अपने समुदाय, सिख गठबंधन और अधिकारियों का आभार प्रकट करता है, जिन्होंने इस कठिन समय में उसकी मदद की। आगे कहा कि जो कुछ उसने अनुभव किया है, वह किसी और को न अनुभव करना पड़े।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पूरे मामले का वीडयो भी सामने आया है। वीडियो में तीन जनवरी को जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टैक्सी चालक पर शारीरिक हमला किया और उसे पीटा भी गया। वीडियो में एक हमलावर सिख टैक्सी चालक को अपशब्द कहता है और उसे घूंसे मारता है। वह उसकी पगड़ी भी उतार देता है।
अमेरिका ने की थी कड़ी निंदा
सिख टैक्सी चालक पर हमले का मामला सामने आने के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी कड़ी निंदा की थी। अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो इसे व्यथित करने वाला हमला करार दिया था। कहा था कि वह ऐसी नफरत-आधारित हिंसा की निंदा करता है। दोषी को पकड़ना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी विविधता हमें मजबूत बनाती है, ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी।
पहले भी हो चुके हैं हमले
अमेरिका में यह पहला मौका नहीं है, जब ऐसा हमला हुआ। इससे पहले एक भारतीय मूल के सिख उबर कार ड्राइवर के साथ 2019 में वॉशिंगटन में मारपीट और नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया था। इससे पहले 2017 में न्यूयॉर्क में एक 25 वर्षीय सिख कैब ड्राइवर के साथ मारपीट की गई थी। नशे में धुत यात्रियों ने उसकी पगड़ी उतार दी थी।