US: तीन बच्चों के साथ पीएम मोदी से मिले अरपति कारोबारी एलन मस्क, ब्लेयर हाउस में हुई बैठक
US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के बाद अब अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व कर रहे अरबपति कारोबारी एलन मस्क से मुलाकात की। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकार (सीईओ) मस्क अपने तीन बच्चों के साथ प्रधानमंत्री से मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैठक के एजेंडे के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि इस बैठक में नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, इलेक्ट्रिक वाहन और भारत में बढ़ते तकनीकी क्षेत्र पर चर्चा की गई होगी। मस्क पहले भारत में टेस्ला का विस्तार करने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। भारत अब इलेक्ट्रिक वाहन और अंतरिक्ष उद्योग में एक अहम भूमिका निभा रहा है और इस मुलाकात के बाद मस्क के उद्यमों और भारतीय बाजार के बीच संबंधों में मजबूत देखने को मिल सकती है।
संबंधित वीडियो
टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व कर रहे हैं।
#WATCH | The bilateral meeting between PM Narendra Modi and Tesla CEO Elon Musk is underway at Blair House in Washington, DC.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/74pq4q1FRd — ANI (@ANI) February 13, 2025