फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US pledges another USD 30 million in assistance for flood-hit Pakistan

Flood in Pakistan: अमेरिका ने बाढ़ प्रभावितों के लिए पाकिस्तान को दी और मदद, तीन करोड़ डॉलर देगा

Thu, 27 Oct 2022 07:08 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Oct 2022 07:08 PM IST
सार

अमेरिकी दूतावास के एक बयान के अनुसार, राजदूत ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता में अतिरिक्त 30 मिलियन डॉलर की घोषणा की।

विज्ञापन
US pledges another USD 30 million in assistance for flood-hit Pakistan
पाकिस्तान में बाढ़ के बाद के हालात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने गुरुवार को पाकिस्तान को विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अतिरिक्त 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का वादा किया है। जून के मध्य में आई बाढ़ ने 3.3 करोड़ लोगों को प्रभावित किया है और 1,700 या इससे अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने सिंध के शिकारपुर जिले की यात्रा के दौरान यह घोषणा की, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को आपातकालीन आश्रय, शौचालय और स्वच्छता किट वितरित करने में मदद की।

विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास के एक बयान के अनुसार, राजदूत ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता में अतिरिक्त 30 मिलियन डॉलर की घोषणा की। इसने कहा कि नई फंडिंग इस साल बाढ़ प्रतिक्रिया, खाद्य सुरक्षा, और आपदा तैयारियों और क्षमता निर्माण के लिए है। ब्लोम ने मखनो गांव की भी यात्रा की जहां यूएसजी आपातकालीन आश्रय किट का उपयोग किया जा रहा है।  
विज्ञापन


नई फंडिंग तत्काल जरूरतों को पूरा करने के प्रयासों को बढ़ाएगी, सबसे अधिक प्रभावित समुदायों को सहायता देगी और यूएसएआईडी को 40 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी। अतिरिक्त मदद के साथ अमेरिकी सरकार, यूएसएआईडी के माध्यम से बाढ़ के प्रभाव से उत्पन्न खाद्य असुरक्षा और कुपोषण को कम करने के लिए जीवन रक्षक भोजन, पोषण और स्वास्थ्य सहायता प्रदान करेगी। साथ ही बाढ़ का पानी जमा होने से होने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई फंडिंग परिवारों को ठंड के मौसम के मद्देनजर तैयार होने में मदद करने, परिवारों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ विंटर किट में मदद करने के लिए आश्रय की आपूर्ति भी प्रदान करेगी। पाकिस्तान में जीवन और आजीविका के विनाशकारी नुकसान से अमेरिका बहुत दुखी है। दूतावास ने कहा कि हम इस मुश्किल समय में पाकिस्तान के लोगों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed