फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Plane Crash: Had achieved better position in five years of career, know who is Army Pilot Rebecca M Lobach?

US Plane Crash: पांच साल के करियर में हासिल कर लिया था बेहतर मुकाम, जानिए कौन हैं पायलट रेबेका एम लोबाच?

Sun, 02 Feb 2025 09:07 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Feb 2025 09:07 AM IST
सार

वॉशिंगटन डीसी के पास सेना के एक हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान के बीच हवा में हुई टक्कर में अमेरिकी सेना ने एक प्रतिभाशाली पायलट को खो दिया। हादसे में उत्तर कैरोलिना की 26 वर्षीय कैप्टन रेबेका एम लोबाच ने भी जान गवां दी। रेबेका आर्मी एविएशन के बेहद प्रतिभाशाली पायलट थीं।

विज्ञापन
US Plane Crash: Had achieved better position in five years of career, know who is Army Pilot Rebecca M Lobach?
आर्मी पायलट रेबेका एम लोबाच। - फोटो : एक्स/@USArmy/ अमर उजाला

विस्तार

वॉशिंगटन डीसी के पास सेना के एक हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान के बीच हवा में हुई टक्कर में कोई भी जिंदा नहीं बच पाया। इस हादसे में अमेरिकी सेना ने एक प्रतिभाशाली पायलट को खो दिया। सेना ने यात्री विमान से टक्कर के दौरान ब्लैक हॉल हेलीकॉप्टर में मौजूद तीसरी सैनिक का नाम जारी कर दिया है। इस हादसे में उत्तर कैरोलिना की 26 वर्षीय कैप्टन रेबेका एम लोबाच ने भी जान गवां दी। रेबेका आर्मी एविएशन के बेहद प्रतिभाशाली पायलट थीं। 2019 में सेना के प्रवेश लेने के बाद कम ही समय उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर मुकाम हासिल कर लिया था। 

विज्ञापन


रेबेका को सेना के सर्वोच्च पुरस्कार आर्मी कमेंडेशन मेडल और आर्मी अचीवमेंट मेडल से सम्मानित किया जा चुका था। साथ ही उन्होंने 450 से अधिक उड़ान घंटे हासिल कर लिए थे। बताया यह भी जाता है कि वे देश के शीर्ष 20 फीसदी कैडेटों में से एक थीं। रेबेका के परिजनों ने बताया कि अपनी बटालियन में वरिष्ठ पायलटों द्वारा कठोर परीक्षण के बाद उन्हें पायलट-इन-कमांड के रूप में प्रमाणित किया गया था। इसके अलावा रेबेका को उत्तरी कैरोलिना विव के एक कार्यक्रम में प्रतिष्ठित सैन्य स्नातक के तौर पर मान्यता दी गई थी। परिजनों ने बताया कि वे सेना के जरिये देश की सेवा करने के बाद चिकित्सक बनना चाहती थीं। 
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि हम अपनी प्यारी रेबेका के जाने से बहुत दुखी हैं। वह हम सभी के जीवन में एक चमकता सितारा थी। वह दयालु, उदार, प्रतिभाशाली, महत्वाकांक्षी और मजबूत थी। किसी ने भी उससे बड़ा सपना नहीं देखा या उसके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत नहीं की। परिजनों ने कहा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारी निजता का सम्मान करें क्योंकि हम इस विनाशकारी नुकसान पर शोक मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉशिंगटन डीसी में रीगन रोनाल्ड राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सवार 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे। जबकि हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। सेना ने दो सैनिकों के नाम जारी कर दिए थे। इसमें रयान ओ हारा और एंड्रयू ईव्स के नाम शामिल थे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed