{"_id":"6b0ba0fe6a19c3cd430bf267","slug":"us-pilot-prefers-f-16-over-f-22-and-f-35-during-conversation-with-donald-trump-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पायलट ने ट्रंप को दिया दो-टूक जवाब: किस फाइटर जेट की तारीफ में पढ़े कसीदे? एफ-16 और एफ-35 की तुलना का मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जब पायलट ने ट्रंप को दिया दो-टूक जवाब: किस फाइटर जेट की तारीफ में पढ़े कसीदे? एफ-16 और एफ-35 की तुलना का मामला
Sun, 29 Nov 2026 09:31 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:31 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट ब्रेंट स्मिथ से एफ-16, एफ-22 और एफ-35 में पसंदीदा विमान पूछा। बातचीत में ईरान की सैन्य क्षमता पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
दुनिया के तीन धुरंधर जेट, पायलट ने किसे चुना?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग डे के मौके पर गुरुवार को अमेरिकी वायुसेना के एक पायलट से एफ-16, एफ-22 और एफ-35 लड़ाकू विमानों में से पसंदीदा विमान के बारे में पूछा। इस पर पायलट ने बिना देर किए एफ-16 का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह इस विमान को छोड़कर किसी दूसरे लड़ाकू विमान में नहीं जाना चाहेंगे, भले ही उन्हें इसके लिए कितने भी पैसे क्यों न दिए जाएं। पायलट ने एफ-16 को दुनिया का सबसे शानदार लड़ाकू विमान बताया।
विज्ञापन
ट्रंप के सवाल पर पायलट ने चुना F-16
अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रेंट स्मिथ सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर तैनात हैं। वह 510वीं एक्सपेडिशनरी फाइटर स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं। ट्रंप ने उनसे पूछा कि एफ-16, एफ-22 और एफ-35 में कौन सा विमान बेहतर है। इस पर स्मिथ ने कहा, 'एफ-16 हर हाल में।' उन्होंने साफ कहा कि कोई भी उन्हें अपना विमान बदलने के लिए राजी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
स्मिथ ने माना कि एफ-22 और एफ-35 भी शानदार लड़ाकू विमान हैं और युद्ध में उनकी अपनी अहम भूमिका है। हालांकि, उनके मुताबिक एफ-16 की खासियत यह है कि यह कई तरह के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
F-16 की खासियत बताकर बोले- इसमें सबकुछ करने का मौका मिलता है
पायलट ब्रेंट स्मिथ ने कहा किएफ-16 के जरिए उन्हें कई तरह के सैन्य काम करने का मौका मिलता है। यह विमान अलग-अलग भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन करता है। उनके जवाब पर ट्रंप ने हैरानी जताते हुए पूछा, 'सच में? क्या ऐसा है?' इसके बाद उन्होंने स्क्वाड्रन के काम की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी पायलट दुश्मन के लॉन्चर और मिसाइलों को लगातार नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने स्क्वाड्रन के प्रदर्शन को शानदार बताया।
ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी हुई बातचीत
ट्रंप और पायलट के बीच बातचीत में ईरान के साथ चल रहे अमेरिकी युद्ध का मुद्दा भी उठा। ट्रंप ने स्मिथ से पूछा कि क्या ईरान अब पहले की तुलना में कमजोर सैन्य स्थिति में है। इस पर स्मिथ ने कहा कि संघर्ष के शुरुआती दौर के मुकाबले ईरान की सैन्य क्षमता में बदलाव आया है। उनके आकलन के मुताबिक, ईरान के पास सैन्य संसाधनों की कमी होने लगी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब पहले की तरह संसाधन नहीं बचे हैं। इस पर ट्रंप ने भी सहमति जताई।
